फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP leader duped 10 thousand rupees in the name of getting the decision done

Budaun News: फैसला कराने के नाम पर भाजपा नेता ने ठगे 10 हजार

Sat, 02 Aug 2025 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
BJP leader duped 10 thousand rupees in the name of getting the decision done
भाजपा नेता की ​शिकायत करते पीड़ित। संवाद
उझानी। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस व पीड़ित पक्ष से फैसला कराने के नाम पर एक सभासद पति व भाजपा नेता ने 10 हजार रुपये ठग लिए। शुक्रवार को फिर से कार्रवाई होने पर आरोपी पक्ष को ठगी का अहसास हुआ। उसने उझानी कोतवाली में भाजपा नेता के खिलाफ तहरीर देकर रुपये वापस दिलाए की मांग की है।
विज्ञापन

उझानी नगर के मोहल्ला अहीरटोला निवासी अमित ने कोतवाल नीरज मालिक को बताया कि बृहस्पतिवार को उनका धुबिया तालाब निवासी आशु से विवाद हो गया था। कहासुनी होने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। आशु के सिर में चोट आई थी। आशु ने पुलिस से शिकायत की थी। मामला पुलिस तक पहुंचने पर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। जहां दोनों पक्ष फैसला करने को राजी हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि नगर के वार्ड के एक सभासद पति व भाजपा नगर कमेटी के सदस्य उनका फैसला कराने पहुंचे थे। उन्होंने आशु से फैसला कराने के नाम पर पुलिस को देने के लिए 10 रुपये लिए। कहा अगर फैसला नहीं हुआ तो पुलिस गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर देगी। इस पर उसने सभासद के पति को 10 हजार रुपये दे दिए। शुक्रवार को आशु ने फिर से शिकायत कर दी। जब पुलिस उसे उठाकर कोतवाली ले आई। यहां उसने पुलिस के सामने बताया कि उससे 10 हजार रुपये फैसले के नाम पर ले लिए गए। इस पर पुलिस भी हैरान रह गई। पीड़ित ने सभासद पति से 10 हजार रुपये वापस कराए जाने की मांग की है। उझानी कोतवाल नीरज मालिक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा नेता से पुलिस कर्मी भी परेशान
उझानी कोतवाली के सामने फरियादियों की शिकायतें लिखी जाती है। यहां भाजपा नेता पूरे दिन रहकर उन शिकायतों के आधार पर वादी व प्रतिवादी पक्ष से फैसला कराने के नाम पर सांठगांठ करता रहता है। इसके चलते पुलिस कर्मी भी परेशान है। अगर पुलिस कर्मी भाजपा नेता की नहीं सुनते हैं तो वह उन पुलिस कर्मियों की शिकायत शीर्ष नेतृत्व व पुलिस अधिकारियों से करता है। इसी का खमियाजा तीन दिन पहले अतेंद्र नाम के सिपाही ने भुगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed