फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP appointed star campaigners to stop SP and BSP

Budaun News: सपा व बसपा को रोकने के लिए भाजपा ने लगाए स्टार प्रचारक

Fri, 03 May 2024 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
BJP appointed star campaigners to stop SP and BSP
बदायूं। यादव-मुस्लिम मतों की एकजुटता के चलते छह बार संसदीय सीट पर कब्जा रहने की वजह से बदायूं सपा का गढ़ माना जाता है। साल 2019 में सपा-बसपा मिलकर लड़े थे, पर जीती भाजपा थी। भाजपा अब कब्जा बनाए रखने व सपा-बसपा को रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। पार्टी के इतने स्टार प्रचारक किसी एक चुनाव में नहीं आए। यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को आलमपुर जाफराबाद में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा कर चुके हैं। अब यूपी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव बहुल इलाके में तीन मई को चुनावी सभा करेंगे।
विज्ञापन

संसदीय क्षेत्र में गुन्नौर विधानसभा से मुलायम सिंह यादव चुनाव लड़ चुके हैं। साल 2019 के चुनाव में भाजपा की संघ मित्रा ने मामूली अंतर से सपा के धर्मेंद्र यादव को हराया था। इस बार भाजपा किसी भी हालत में सीट को हाथ से नहीं जाने देना चाहती। यही वजह है कि पीएम, सीएम, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक से लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तक जिले का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, सांसद संघ मित्रा मौर्य, भाजपा संगठन के कई प्रांतीय पदाधिकारी जिले में ही प्रवास कर रहे हैं। यादव बहुल गुन्नौर के बबराला में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ एक संग तीन मई को आ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ का इस चुनाव में यह तीसरा चुनावी दौरा है। मोहन यादव पहली बार आ रहे हैं। योगी के दौरे से पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 1 मई को और 2 मई को गृहमंत्री अमित शाह जीत के लिए जिले में जनसभा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सियासत में आगे पर विकास में पिछड़ा है जिला
आधुनिकता के दौर में बदायूं पिछड़े जिलों की सूची में शामिल है। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग के क्षेत्र में विकास की अपार संभावना है, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने ध्यान ही नहीं दिया। 2200 करोड़ की बदायूं सिंचाई परियोजना से लेकर बदायूं रिंग रोड तक के प्रस्ताव अटके हुए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज भी अपूर्ण है। बावजूद इसके राजनीति में बदायूं अहम स्थान रखता है। यहां से मुलायम सिंह, बसपा सुप्रीमो मायावती, राष्ट्रीय परिवर्तन दल के मुखिया डीपी यादव, शरद यादव समेत कई बड़े व चर्चित नेता चुनाव लड़ चुके हैं। सपा जब से अस्तित्व में आई तब से 2019 को छोड़कर लगातार बदायूं लोकसभा के चुनाव में जीत हासिल हुई।


गुन्नौर और सहसवान में अखिलेश यादव की चुनावी सभा कल
यादव व मुस्लिम मतों का बंटवारा रोकने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कमान संभाली है। छोटे सरकार और बड़े सरकार की दरगाह में शिवपाल यादव और उनके बेटे आदित्य यादव हाजिरी दे चुके हैं, जबकि अखिलेश यादव ने बहेड़ी में चुनावी सभा की है। सपा के महासचिव आशीष चौबे ने बताया कि अखिलेश यादव 4 मई को गुन्नौर और सहसवान में भी चुनावी सभाएं करेंगे।


मुस्लिम मतों से कामयाबी का किला बनाने की कवायद
बसपा उम्मीदवार मुस्लिम खां के पक्ष में 29 अप्रैल को इस्लामनगर के कंधरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती चुनावी सभा कर चुकी हैं। बदायूं में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर मुस्लिम खां तो जिताऊ बताया। अनुसूचित जाति के मतों के साथ मुस्लिम मतों को जोड़कर बसपा कामयाबी का किला बनाने की तैयारी में है। जिलाध्यक्ष आरपी त्यागी ने बताया कि बसपा सुप्रीमो की रैली ने उत्साह भर दिया है। पार्टी 2014 के बाद 2024 में इस सीट पर किस्मत आजमा रही है।



दोनों डिप्टी सीएम कर चुके हैं चुनावी सभाएं
भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह आए थे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहसवान और उझानी में स्वजातीय मतों को जोड़ने के प्रचार अभियान को रफ्तार देने के लिए चुनावी सभा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं क्लब में किया प्रबुद्ध सम्मेलन व बिल्सी में चुनावी सभा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed