{"_id":"69c2f0c60c9562abb7074f74","slug":"biker-runs-over-pedestrian-youth-seriously-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1006-160068-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा, गंभीर घायल
विज्ञापन
बिल्सी। शाहबाद-कछला हाईवे पर स्थित बदायूं बस स्टैंड के निकट सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
नगर के मोहल्ला संख्या 5 निवासी रामकिशोर प्रजापति पुत्र श्यामलाल सोमवार शाम करीब 7 बजे बदायूं बस स्टैंड से फल खरीदकर पैदल घर लौट रहे थे। बताते हैं कि जब वह चौरारा पार कर रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी बाइक सवार को तलाश रही है। संवाद