फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike riding youth beat up car riders on the highway

Budaun News: बाइक सवार युवकों ने हाईवे पर कार सवारों को पीटा

Sun, 05 Nov 2023 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth beat up car riders on the highway
सिलहरी। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम भगवतीपुर के नजदीक बाइक सवार युवकों ने कार सवार दो लोगों की पिटाई कर दी। कार में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर एक बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार और बाइक कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मारपीट में घायल कार सवारों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर के शिवपुरम मोहल्ला हर्षित गुप्ता और अभिषेक साहू शनिवार रात करीब आठ बजे कार से वजीरगंज से लौट रहे थे। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर भगवतीपुर गांव के नजदीक एक पुलिया का निर्माण चल रहा था। वहां हाईवे वन-वे कर दिया गया है। इससे दूसरी तरफ के वाहनों को निकलने के लिए इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

बताते हैं कि जैसे ही कार सवार दोनों लोग पुलिया पर पहुंचे तभी सामने से चार-पांच बाइक पर युवक आ गए। उन्होंने भी बीच पुलिया पर लाकर अपनी बाइक लगा दीं और कार पीछे हटाने के लिए कहने लगे। इसे दोनों पक्षों में गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। युवकों ने बाइक छोड़कर कार सवार लोगों पर हमला कर दिया। उनकी कार पर पथराव कर दिया और उनके साथ जबरदस्त मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कार सवार दोनों युवक घायल हो गए और उनकी कार भी टूट गई। इस मारपीट के दौरान मौके पर वाहनों की लाइन लग गई। कुछ राहगीरों ने मारपीट देखकर पुलिस को सूचना दे दी, जिससे इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर सभी युवक भाग गए लेकिन वह एक बाइक नहीं ले जा पाए। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है। कार को भी थाने भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस संबंध में चार नामजद और कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर आई है। आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed