फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike rider mechanic dies after being hit by a vehicle

Budaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार मिस्त्री की मौत

Thu, 02 Oct 2025 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bike rider mechanic dies after being hit by a vehicle
इस्लामनगर। दुकान से लौट रहे ट्रैक्टर मिस्त्री गांव बझांगी निवासी रामनरेश (42) पुत्र बादाम को मंगलवार देर रात किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। परिजनों को आरोप है कि अगर इलाज समय पर मिल जाता तो मिस्त्री की जान बच सकती थी।
विज्ञापन


थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव बझांगी निवासी रामनरेश ग्राम नूरपुर-पिनौनी में ट्रैक्टर बनाने का काम करता था। देर रात दुकान से वह अपनी बाइक से लौट रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से परिवार के लोग अलीगढ़ ले गए। वहां इलाज नहीं मिल सका। परिवार के लोग उसको बरेली ले जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यह बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। मृतक के भाई सुरेश ने बताया कि अगर जिले में उसको इलाज मिल गया होता उसकी जान बच सकती थी। इलाज के अभाव में उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed