{"_id":"6afe03cc033ff4bd680c31d3","slug":"a-procession-will-be-taken-out-on-november-22-to-mark-the-birth-anniversary-prakash-utsav-of-guru-nanak-dev-badaun-news-c-123-1-bdn1038-177979-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर 22 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर 22 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा
विज्ञापन
बदायूं शहर में प्रभात फेरी निकालते सिख समाज के लोग। स्रोत-संगठन
बदायूं। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव महाराज के 557वें प्रकाशोत्सव को लेकर शहर में धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हो गई है। गुरुद्वारा जोगीपुरा की ओर से प्रतिदिन सुबह पांच बजे प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर गुरुवाणी का गुणगान कर रहे हैं।
गुरुद्वारा जोगीपुरा के प्रधान सरदार प्रतिपाल सिंह ने बताया कि प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 22 नवंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु और विशेष कलाकार शामिल होंगे। पंजाब से पाइप बैंड, अलीगढ़ से गतका पार्टी और रुद्रपुर से पंजाबी ढोल ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, अमृतसर से कथावाचक और दिल्ली से कीर्तनी जत्था भी पहुंचेगा।
उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुद्वारा जोगीपुरा में मुख्य गुरुपर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर धार्मिक दीवान सजाया जाएगा और संगत के लिए विशाल लंगर का आयोजन होगा। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है। संवाद