Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teachers staged a protest to demand the restoration of the old pension scheme.

Budaun News: शिक्षकों ने धरना देकर पुरानी पेंशन बहाली की उठाई आवाज

Thu, 19 Nov 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Teachers staged a protest to demand the restoration of the old pension scheme.
बदायूं में बीएसए कार्यालय परिसर में चल रहे धरने में शामिल होने के आए रही प्रधानाध्यापक भाग्यवती
बदायूं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। बीएसए को दिए ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और प्रमाणपत्रों की एसटीएफ जांच का आदेश वापस लेने समेत कई मांगें उठाईं।
विज्ञापन

संघ के प्रांतीय प्रचार मंत्री/ जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग की गई। 27 जुलाई 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने के लिए कानून बनाने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की एसटीएफ जांच का आदेश निरस्त करने और हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ डबल बेंच में अपील करने की मांग भी की गई। शिक्षकों ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति, गैर टीईटी शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा के साथ पदोन्नति देने और ब्रिज कोर्स परीक्षा में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 12 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान, मृतक आश्रितों को शिक्षक पद पर नियुक्ति, विद्यालयों में सफाईकर्मी और चौकीदार की तैनाती तथा शीतकालीन अवकाश में स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की गई। विशेष श्रेणी के अंतरजनपदीय स्थानांतरण की लंबित सूची जारी करने की मांग भी उठाई। इस मौके पर जिलामंत्री उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी आदि मौजूद रहे।




धरने में शामिल होने आ रही प्रधानाध्यापक घायल



बदायूं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बीएसए कार्यालय परिसर में हुए शिक्षकों के धरना में शामिल होने आ रहीं उझानी के गांव बेनी नगला के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक भाग्यवती यादव हादसे में घायल हो गईं। उझानी कल्याण चौक पर बदायूं की ओर आते वक्त पीछे से कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी स्कूटी गिर गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उनको प्राइवेट अस्पताल में दिखाया। वहां हाथ टूटने की बात डॉक्टर ने बताई। परिजनों ने उनका प्लास्टर कराया। संवाद








शिक्षकों की ओर से आज धरना प्रदर्शन किया गया। उनकी मांग प्रदेश स्तरीय है। धरने के बाद में सभी लोग वापस शांति पूर्वक चले गए। मांगपत्र के संबंध में शासन को अवगत कराया जाएगा। -नवीन कुमार, बीएसए

बदायूं में बीएसए कार्यालय परिसर में चल रहे धरने में शामिल होने के आए रही प्रधानाध्यापक भाग्यवती

बदायूं में बीएसए कार्यालय परिसर में चल रहे धरने में शामिल होने के आए रही प्रधानाध्यापक भाग्यवती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed