Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SOP to be formulated for fair events

Budaun News: मेला आयोजनों के लिए बनेगी एसओपी

Thu, 19 Nov 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
SOP to be formulated for fair events
बदायूं। जिले में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले मेलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन नई पहल करने जा रहा है। अब मेले के आयोजन की अनुमति देने से पहले सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इसके लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जा रही है। इसमें आयोजकों की जिम्मेदारियां भी स्पष्ट रूप से निर्धारित की जाएंगी।
विज्ञापन

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगने वाले मेलों के आयोजन के लिए एक निर्धारित एसओपी बनाई जा रही है। इसमें मेले में सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम, पुलिस और अन्य संबंधित पक्षों की जिम्मेदारियां तथा आयोजकों की जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही आयोजकों की ओर से किए जाने वाले सुरक्षा संबंधी प्रबंधों को भी एसओपी में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले के आयोजन के लिए कुछ मानक निर्धारित किए जाएंगे। आयोजकों को अनुमति लेने से पहले इन मानकों के अनुरूप सभी जरूरी व्यवस्थाएं करनी होंगी। सुरक्षा मानक पूरे नहीं होने पर मेले के आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसका उद्देश्य मेलों में आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed