{"_id":"647ce3f4c5a82746050e3324","slug":"bike-rider-killed-in-collision-with-unknown-vehicle-fellow-injured-badaun-news-c-4-1-173007-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
मृत नरेश पाल का फाइल फोटो। संवाद
- दातागंज-बरेली रोड पर गांव नेता झुकसा के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र में किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार अपराह्न एक बजे दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नेता झुकसा निवासी 30 वर्षीय नरेश पुत्र बाबूराम अपने साथी अनिल के साथ समरेर की बाजार में सिलिंडर लेने जा रहा था। नरेश बाइक चला रहा था और अनिल खाली सिलिंडर पकड़कर बाइक पर पीछे बैठा था। इसी दौरान दातागंज रोड पर नेता झुकसा और खलीलपुर गांव के बीच किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसा इतनी रफ्तार से हुआ कि बाइक चला रहे नरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। इस संबंध में कोतवाल सौरभ सिंह ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।