{"_id":"6658d5e0f7dd9971d60741b4","slug":"bike-fell-into-a-pothole-on-the-highway-and-bounced-off-woman-died-after-falling-on-the-road-badaun-news-c-123-1-sbly1006-119643-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईवे पर गड्ढे में पड़कर उछली बाइक, सड़क पर गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईवे पर गड्ढे में पड़कर उछली बाइक, सड़क पर गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
मृतक रोहिताश का फाइल फोटो।
उसावां। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के गड्ढों ने एक और जान ले ली। कलान निवासी गुड़िया गुप्ता (45) बृहस्पतिवार शाम बेटे के साथ बाइक पर दवा लेकर लौट रहीं थीं। रास्ते में देवी मंदिर के नजदीक अचानक हाईवे पर गड्ढे में बाइक उछल गई और गुड़िया सड़क पर जा गिरीं। अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। उनके परिवार वाले शव को अपने घर ले गए।
शाहजहांपुर जिले के कस्बा कलान निवासी गुड़िया गुप्ता पत्नी सुनील गुप्ता बृहस्पतिवार सुबह अपने बेटे के साथ बाइक पर बदायूं दवा लेने आईं थीं। दोपहर में उन्होंने डॉक्टर से दवा ली। शाम के समय दोनों मां-बेटे घर लौट रहे थे। उनकी बाइक उसावां कस्बे के नजदीक दुर्गा माता मंदिर के नजदीक पहुंची ही थी कि अचानक बाइक का पहिया गड्ढे में चला गया। बाइक उछल गई। पीछे बैठीं गुड़िया सड़क पर जा गिरीं। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। तुरंत उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उनके परिवार वाले भी उसावां पहुंच गए। बाद में वह शव को अपने घर ले गए। उनके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
मार्ग दुर्घटना में घायल सपा नेता के भतीजे की इलाज के दौरान मौत
- 24 मई की रात दवा लेकर बाइक से लौटते वक्त हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव रायपुर मजरा निवासी रोहिताश शाक्य पुत्र वासुदेव शाक्य की इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई।
बीती 24 मई को वह अपनी पुत्री गुंजन को बरामयखेड़ा गांव से दवा दिलाकर बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित गांव बरायमय खेड़ा के कोल्ड स्टोरेंज के पास पहुंचे तभी एक आवारा पशु सड़क पर आ गया। उसे बचने के चक्कर में सामने से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। रोहिताश शाक्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गुंजन के मामूली चोट आई थी।
विज्ञापन
उनको बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।