बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को बेहटा चैलेंजर्स ने बेहटा दिल्ली टाइगर्स को पांच विकेट से हराकर मैच जीत लिया। बेहटा चैलेंजर्स के कप्तान चंदू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले खेलते हुए बेहटा दिल्ली टाइगर्स ने निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 177 रनों का स्कोर बनाया। इसमें वंश ने 30, अजीम ने 30, ब्रजेश ने 26 और आयुष ने 17 रनों का योगदान दिया। वहीं बेहटा चैलेंजर्स तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकुर और ध्रुव ने एक-एक और शिवम ने दो विकेट लिए। इसके बाद 178 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी बेहटा चैलेंजर्स के खिलाड़ियों ने धुंआधार पारी खेलते हुए पांच विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। जिसमें ध्रुव ने 30, अजीम ने 14, चंदू ने 10 और जगतपाल ने 45 रनों की पारी खेली। दिल्ली टाइगर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजीम और विवेक ने दो-दो और नेम सिंह ने एक विकेट लिया। इस प्रकार बेहटा चैलेंजर्स टीम को पांच विकेट से विजय घोषित कर दिया गया। टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जगतपाल को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर शुभम पूरी, शोभित पुरी ईशु मिश्रा, लालमन कोहली, राधाकृष्ण गुप्ता, समोदपुरी, नीरेश पुरी, भूरे सैफी, सुमित गुप्ता, अंकित शर्मा, पुलकित गुप्ता, मोनू गुप्ता, कृष्ण कन्हैया, संदीप पुरी, विकास, प्यारेमियां आदि मौजूद रहे।