फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Became a nurse, did the princes... if you want your well-being, put 25 thousand rupees in the account

दरोगा बनकर प्रधानों को किया फोन... अपना भला चाहते हो तो खाते में 25 हजार रुपये डाल दो

Thu, 06 Oct 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:51 AM IST
सार

कादरचौक ब्लॉक क्षेत्र के प्रधान एक अनजान व्यक्ति से परेशान हैं।सभी ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।सिपाही ने भी उस नंबर पर कॉल करके उसकी तैनाती आदि के बारे में पूछा तो उसने कॉल काट दी।

विज्ञापन
Became a nurse, did the princes... if you want your well-being, put 25 thousand rupees in the account

विस्तार

कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक ब्लॉक क्षेत्र के प्रधान एक अनजान व्यक्ति से परेशान हैं। वह कॉल करके उन्हें दरोगा बनकर हड़काता है। कहता है कि अपना भला चाहते हो तो उसके खाते में 25 हजार रुपये डाल दो, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। अब तक वह कई गांव के प्रधानों और पूर्व प्रधानों से रुपये मांग चुका है। सभी ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम लोहाठेर के प्रधान अंसार रजा ने बताया कि उसके पास मंगलवार को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को दरोगा बताया। उसे हड़काया कि तेरे खिलाफ थाने में शिकायत आई है। इस पर वह एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर रहा है। अपना भला चाहता है तो उसके खाता नंबर पर तुरंत 25 हजार रुपये डाल दे। अन्यथा वह उसके खिलाफ कार्रवाई कर देगा। प्रधान ने उससे नाम भी पूछा तो उसने अपना नाम अशोक बताया। बोला कि वह कादरचौक थाने में तैनात है।
विज्ञापन

प्रधान ने हलका सिपाही को सूचना दी। सिपाही ने भी उस नंबर पर कॉल करके उसकी तैनाती आदि के बारे में पूछा तो उसने कॉल काट दी। उससे बात ही नहीं की। इसके अलावा वह व्यक्ति सकरी कासिमपुर के प्रधान कुंवरपाल, गौरामई के पूर्व प्रधान उवैश, रेवा के प्रधान वीरेंद्र और जमालपुर के प्रधान सूरजपाल आदि से कॉल करके रुपये मांग चुका है और धमकी भी दे चुका है। सभी लोगों ने थाना पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें जल्द ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed