फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   barhkhand

संभल जिले में तटबंध बना रही बदायूं की बाढ़ खंड की धमक

Wed, 11 Feb 2015 12:35 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 11 Feb 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
जिले की गुन्नौर तहसील कटकर संभल जिला में शामिल हुई है। मगर अब तक संभल में बाढ़ खंड की स्थापना नहीं हो सकी है। इसकी वजह से गुन्नौर तहसील गंगा की बाढ़ से प्रभावित होती रही है। इसकी वजह से प्रस्तावित ईसमपुर तटबंध के निर्माण की बात आई तो बदायूं बाढ़ खंड को ही काम दिया गया था। अब इस तटबंध का निर्माण शुरू हो गया है। 13 करोड़ के इस प्रोजेक्ट पर बाढ़ खंड बदायूं ने अपनी निगरानी में काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

ईसमपुर तटबंध निर्माण हो जाने पर गंगा नदी बाढ़ के दिनों में अधिक नुकसान नहीं कर पाएगी। दो साल में 11.7 किमी ईसमपुर तटबंध तैयार हो जाएगा। इसके बन जाने से गुन्नौर तहसील के 22 गांव और लगभग 400 हेक्टेयर भूमि जलमग्न होने से बचेगी और जनधन का नुकसान भी नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

बदायूं में पर्याप्त तटबंध होने की वजह से पिछले कई वर्षों से गंगा की बाढ़ जिला को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा सकी है। जिले के बांध छह लाख क्यूसेक तक पानी की क्षमता रोकने में सक्षम हो गए हैं। ईसमपुर तटबंध का निर्माण पूरा हो जाने के बाद गंगा गुन्नौर तहसील क्षेत्र में भी अपने पसार नहीं पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पहले का है ईसमपुर तटबंध प्रोजेक्ट
जब गुन्नौर तहसील बदायूं जिले का ही हिस्सा थी। ईसमपुर तटबंध प्रोजेक्ट उस समय ही बाढ़ खंड ने तैयार किया था। तबसे यह प्रोजेक्ट लटका हुआ था। अब इसे मंजूरी मिली और निर्माण भी शुरू हो गया है।


गुन्नौर तहसील के लिए ईंसमपुर तटबंध बहुउपयोगी तटबंध साबित होगा। इसका निर्माण बाढ़ खंड बदायूं करेगी क्योंकि संभल के जिला बनने के बाद से अभी तक वहां बाढ़ खंड विभाग नहीं खुला है। इसलिए जिले के बाढ़ खंड विभाग को काम मिला है।
- डीके जैन, एक्सईएन बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed