फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun is at 69th place in the state in terms of attendance of students

Budaun News: छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में बदायूं प्रदेश में 69वें स्थान पर

Sun, 22 Sep 2024 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Badaun is at 69th place in the state in terms of attendance of students
बदायूं। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में बदायूं प्रदेश में 69वें स्थान पर है। सितंबर से अब तक जिले के 816 ऐसे स्कूल हैं जहां 65 प्रतिशत से कम छात्र-छात्राएं स्कूल आ रहे हैं। इसको लेकर बीएसए ने सभी बीईओ को चेतावनी दी है कि अगर स्कूलों में 75 फीसदी उपस्थिति नहीं मिली तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार परिषदीय स्कूलों को कॉन्वेंट की तरह सुविधा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इसके तहत कई योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। शासन की ओर से आई रिपोर्ट के अनुसार, एक सितंबर से 18 सितंबर के बीच जिले में 816 स्कूल ऐसे मिले हैं जिनमें 65 प्रतिशत से भी कम छात्र-छात्राओं की उपस्थिति है। वहीं प्रदेश में जिले की रैंक 69वीं आई है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पूर्व में भी छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसमें कोई सुधार नहीं हुआ। ऐसे में चेतावनी दी गई है कि अगर छात्र-छात्राओं का नामांकन 75 प्रतिशत से ऊपर नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे। इसके लिए संबंधित बीईओ के खिलाफ उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मध्याह्न भोजन में बदायूं को मिली ई-रैंक
शासन की ओर से पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) में भी लापरवाही देखने को मिल रही है। सितंबर में शासन ने बदायूं को ई-रैंक दी है, जिस पर बीएसए ने काफी रोष जताया। कहा कि हर हाल में इसमें सुधार किया जाएगा। साथ ही इस बात का ध्यान रखा जाए कि किसी भी हालत में फर्जी संख्या नहीं भेजी जाए। ऐसा मिलने पर संबंधित प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापक, संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा। उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पहले से निर्देश हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में चेकिंग करके छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाएं, बावजूद इसके सुधार नहीं हुआ है। अब उनको फिर चेतावनी दी गई है कि अगर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75 प्रतिशत नहीं होती है तो संबंधित खंड शिक्षाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकरियों को लिखा जाएगा। -वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed