फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun CM Yogi said our government has ended jungle raj, JCB run on mafia cells

यूपी: सीएम योगी बोले-उन्होंने आतंकियों का सम्मान किया, हमने उन्हें उनके लोक में पहुंचाया

Tue, 09 Nov 2021 02:35 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं/शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं/शाहजहांपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 09 Nov 2021 02:35 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं और शाहजहांपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला किया। सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने आतंकियों का सम्मान किया, हमने उन्हें उनके लोक में पहुंचा दिया। सपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि पहले सैफई में नाच-गाना होता था, लेकिन आज अयोध्या में दीपोत्सव होता है। 

विज्ञापन
Badaun CM Yogi said our government has ended jungle raj, JCB run on mafia cells
बदायूं के सहसवान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सहसवान और शाहजहांपुर के जलालाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। कोई नाम लिए बगैर उसे आतंकियों व गोतस्करों की संरक्षक करार दिया। कहा कि पहले आतंकी गतिविधियों में लिप्त लोगों का सम्मान किया जाता था, मगर हमने उन्हें उनके लोक में पहुंचा दिया।

विज्ञापन


बदायूं के सहसवान में आयोजित जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि आतंकियों और असामाजिक तत्वों को शरण देने की वजह से ही दंगे फसाद होते हैं। राम जन्मभूमि पर हमले के आरोपियों के पिछली सरकार ने मुकदमे वापस ले लिए। इस तरह के आरोपियों को सीएम आवास पर बुलाकर सम्मानित किया जाता था। 
विज्ञापन


हमारी सरकार ने ऐसी आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों को उन्हीं के लोक में पहुंचाने का काम किया। बोले- याद करें कि जब 2012 में सपा सरकार बनी तो कोसीकलां, बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ और कानपुर तक दंगे हुए। हमारी सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर प्रदेश को दंगा मुक्त कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले आतंकियों व दंगाइयों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को जाने कितनी यातना झेलनी पड़ती थीं। अब ऐसा नहीं है। दंगाइयों को उनकी भाषा में जवाब देकर कैसी कार्रवाई की जाती है, यह यूपी की भाजपा सरकार ने पूरी दुनिया को दिखाया है। दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई करके उनकी 1800 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई। लगभग इतनी ही संपत्ति जो जब्त नहीं हो सकी, उस पर जेसीबी चलवा दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह नया भारत है, जो आंख दिखाने वाले की आंख हथेली पर रखने का साहस रखता है। साफ संदेश दिया कि अगर दंगे करोगे तो सात पीढ़ियां भरपाई नहीं कर पाएंगी।

हमने बूचड़खाने बंद कराए

Badaun CM Yogi said our government has ended jungle raj, JCB run on mafia cells
जनसभा में उपस्थित श्रोतागण - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी ने कहा कि पहले गो तस्करों को संरक्षण दिया जाता था। हमारी सरकार ने सबसे पहला काम बूचड़खानों पर पाबंदी लगाने का किया है। अब गोवंश को पालने पर लोगों को नौ सौ रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। ऐसे परिवारों को तमाम और सहूलियत सरकार दे रहे हैं। गोसंरक्षण का सबसे ज्यादा काम भाजपा सरकार ने किया है।

सरकारी नौकरी आते ही वसूली के लिए निकल जाता था एक परिवार
जलालाबाद में अपने शासन काल को अतीत से बेहतर बताते हुए उन्होंने कहा कि पहले नौकरियों की भर्ती शुरू होते ही एक खानदान के लोग जनता से वसूली करने निकल पड़ते थे। इस परिवार में चाचा, भतीजा, बबुआ, बुआ सभी शामिल थे। अब भाजपा के विधायक और मंत्री अपने क्षेत्र के विकास को समर्पित हैं।

सपा, बसपा और कांग्रेस के विधायक सिर्फ अपने परिवार को ही अपना मानते थे, जबकि आज प्रधानमंत्री मोदी देश और वह प्रदेश की जनता को अपना परिवार मानकर सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को फसल का दाम नहीं मिलता था। पहले आढ़ती और माफिया किसानों की फसल खरीदते थे। अब सरकार एमएसपी पर किसानों की फसल खरीद रही है। पहले सरकारी योजना का लाभ सिर्फ एक खानदान को होता था। लोग अयोध्या जाने में डरते थे, जबकि सैफई में नाच-गाना होता था। आज अयोध्या में दीपोत्सव होता है तो हर भारतवासी गर्व की अनुभूति करता है।

जलालाबाद के बाद शाहजहांपुर शहर के खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान में भी उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार में ट्रांसफर और पोस्टिंग योग्यता के आधार पर नहीं होती थीं, बल्कि रुपये की बोली लगकर होती थी। शाहजहांपुर की जनता यहां पर पिछले साढ़े चार साल के दौरान हुए विकास कार्यों की साक्षी है।

शाहजहांपुर में भी कैराना का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कैराना का जिक्र करते हुए कहा कि आज वहां से पलायन किए हुए लोग वापस आ गए हैं और अपराधी पलायन कर गए हैं। अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों की 18 सौ करोड़ की संपत्ति सरकार ने जब्त की है।


कोरोना से भी सचेत किया
मुख्यमंत्री ने खिरनीबाग मैदान में भीड़ के सामने ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ नियम का पालन करने के लिए कहा। साथ ही कहा कि लोग अनिवार्य तौर पर वैक्सीन न केवल खुद लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।

18 सौ करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
जलालाबाद में मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर के जलालाबाद, तिलहर और कटरा विधानसभा क्षेत्र की 269 करोड़ की 131 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। शाहजहांपुर शहर में 226 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। बदायूं में 1328 करोड़ की 359 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed