फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun city Kotwali woman constable filed a case of dowry harassment against her in laws

महिला सिपाही दहेज उत्पीड़न का शिकार: पति समेत छह पर मुकदमा, कहा- जीवनसाथी से लेकर जेठ-ससुर सबने ढाए ऐसे जुल्म

Mon, 12 Sep 2022 09:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 12 Sep 2022 09:20 PM IST
सार

महिला सिपाही का आरोप है कि पति एक बुलेट मोटर साइकिल और जमीन खरीदने के लिए 30 लाख रुपये मांग रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Badaun city Kotwali woman constable filed a case of dowry harassment against her in laws
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं शहर कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि पति एक बुलेट मोटर साइकिल और जमीन खरीदने के लिए 30 लाख रुपये मांग रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन

महिला कांस्टेबल सोनी पुत्री वेदप्रकाश सिंह बिजनौर जिले में चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर की रहने वाली है। सोनी के मुताबिक, वह शहर कोतवाली में तैनात है। इस समय वह 180 दिन के अवकाश पर है। उसकी शादी 14 जनवरी 2021 को बिजनौर जिले में ही हल्दौर थाना क्षेत्र के कस्बा झालू निवासी हिमांशु चौधरी उर्फ सचिन के साथ हुई थी। उसकी शादी में करीब 18 लाख रुपये खर्च हुए थे।

विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, पिता ने सोने-चांदी के जेवर, बर्तन, कपड़ों समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान दिया था। शादी के एक सप्ताह बाद ही हिमांशु ने एक बुलेट मोटर साइकिल की मांग की। उसके ससुर देवेंद्र सिंह, सास सर्वेश, जेठ नीरज उर्फ मोहित, जेठानी विशाखा, ननद अंशू उर्फ अंजना ने जमीन खरीदने को 30 लाख रुपये मांगे। उसकी नौकरी पर बैंक से लोन लेने का दबाव बनाया गया। वह जब भी ससुराल जाती तो उससे अभद्र व्यवहार किया जाता था।

विज्ञापन

आरोप है कि उसका पति हरियाणा में प्राइवेट जॉब करता था। वह अपनी नौकरी छोड़कर बदायूं आ गया। यहां आकर उसने मारपीट शुरू कर दी। वह आठ महीने की गर्भवती थी। तब उसके ऊपर तमंचे से फायर भी किया, लेकिन वह बच गई। उसका जेठ आर्मी में है। वह भी लगातार उसे धमकी दे रहा था। छह नवंबर 2021 को उसके सारे जेवर छीन लिए गए। उसे घर से निकाल दिया गया।

ये भी पढ़ें- रंगरेलियां मना रहा था ससुर: गर्लफ्रेंड संग होटल में धरा गया आपत्तिजनक हाल में, फिर थाने में हुआ बहू से सामना

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि शादी कराने वाला बिचौलिया दीपक भी उन्हीं की ओर हो गया। जब उसकी बेटी ने जन्म लिया तो ससुराल वाले और विरोध में हो गए। उस पर नौकरी छोड़कर आने का दबाव बनाया गया। जब सारे रास्ते बंद हो गए तो उसने सिविल लाइंस थाने में पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी, ननद समेत एक बिचौलिये पर एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed