फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रंगरेलियां मना रहा था ससुर: गर्लफ्रेंड संग होटल में धरा गया आपत्तिजनक हाल में, फिर थाने में हुआ बहू से सामना

Mon, 12 Sep 2022 11:27 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 12 Sep 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
Police Arrested Ten People Including Five Girls In Hotel in Badaun Search continues for hotel owner
होटल से महिलाओं को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बदायूं में रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित अजंता होटल पर शुक्रवार दोपहर अचानक पुलिस ने छापा मारा था, जिसमें पांच महिलाओं समेत 10 लोग पकड़े गए थे। मामले में पुलिस ने अजंता होटल के मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता को शनिवार को जेल भेज दिया। होटल मालिक सुभाष दुआ की तलाश की जा रही है। यहां तलाशी के दौरान विभिन्न कमरों से काफी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित अजंता होटल में एक सूचना के आधार पर शुक्रवार को सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजेश कुमार और कोतवाली इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान के साथ छापा मारा था।

Police Arrested Ten People Including Five Girls In Hotel in Badaun Search continues for hotel owner
रेड के दौरान महिलाओं को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

छापामारी के दौरान पुलिस ने जब होटल के कमरे खुलवाकर देखे गए थे तो पांच महिलाओं समेत 10 लोग पकड़े गए थे। सभी लोग आपत्तिजनक हालात में थे। उस वक्त पुलिस ने उन्हें पकड़कर थाने भेज दिया था।

Police Arrested Ten People Including Five Girls In Hotel in Badaun Search continues for hotel owner
रेड के दौरान महिलाओं को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा होटल का मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता भी पकड़ा गया था। उस समय होटल में ताला डाल दिया गया। बाद में शाम को पुलिस की एक टीम ने दोबारा होटल जाकर सघन तलाशी ली तो वहां तमाम आपत्तिजनक सामग्री मिली। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने शुक्रवार देर रात होटल मालिक सुभाष दुआ और मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जबकि कमरों से पकड़े गए जोड़ों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया, शनिवार दोपहर को पुलिस ने होटल मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता को जेल भेज दिया। होटल से साढ़े पंद्रह हजार रुपये और एक रजिस्टर भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police Arrested Ten People Including Five Girls In Hotel in Badaun Search continues for hotel owner
रेड के दौरान जोड़ों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

थाने में जब बहू के सामने झुक गया बुजुर्ग का सिर
होटल में एक महिला अपने प्रेमी के साथ आई थी तो एक ने अपने देवर के साथ आने की बात कबूली। एक महिला पड़ोसी के साथ आई थी तो एक नजदीकी के साथ। वहीं इस्लामनगर का बुजुर्ग भी अपनी करीबी महिला को लेकर आया था। देर रात उसे उसके बेटे की बहू छुड़ाने थाने आई। उसके सामने बुजुर्ग का सिर भी शर्म से झुक गया।

विज्ञापन
Police Arrested Ten People Including Five Girls In Hotel in Badaun Search continues for hotel owner
छापामारी के दौरान मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के निशाने पर आ चुके हैं धंधेबाज होटल
शहर में केवल अजंता ही नहीं और भी कई होटल इस धंधे के लिए बदनाम हैं। शहबाजपुर तिराहे के नजदीक होटल में पहले भी छापा मारा जा चुका है और उसके मालिक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed