{"_id":"61caf2c44d04cd6f4b05a43a","slug":"badaun-bjp-president-jp-nadda-said-those-who-opened-fire-on-kar-sevaks-are-now-ringing-the-bell-in-the-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- कार सेवकों पर गोली चलवाने वाले अब मंदिर में घंटी बजा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- कार सेवकों पर गोली चलवाने वाले अब मंदिर में घंटी बजा रहे
Tue, 28 Dec 2021 04:49 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 28 Dec 2021 04:49 PM IST
सार
जेपी नड्डा हेलीकॉप्टर से आए और दोपहर सवा तीन बजे मंच पर पहुंचे। खराब मौसम की वजह से 24 मिनट में संबोधन कर वह निकल गए।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कार सेवकों पर गोली चलवाने वाले अब मंदिर में घंटी बजा रहे हैं। हम जन विश्वास यात्रा निकाल रहे हैं। दूसरे दलों में ऐसी यात्रा निकालने की हिम्मत नहीं है। वह क्या माफिया या बाहुवली यात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वैसे (सपा अध्यक्ष) अखिलेश यादव झांसा यात्रा पर हैं और प्रदेश भर में घूमकर जाने क्या-क्या दावे कर रहे हैं। जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उनके साथ पहुंचे। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने संबोधन किया।
विज्ञापन
जेपी नड्डा हेलीकॉप्टर से आए और दोपहर सवा तीन बजे मंच पर पहुंचे। खराब मौसम की वजह से 24 मिनट में संबोधन कर वह निकल गए। कुछ देर यात्रा के रथ पर सवार होकर फोटो भी कराए।
विज्ञापन