{"_id":"61eb0919091c9b7f3c2f95d0","slug":"badaun-badaun-145-vidhan-sabha-2022-bisauli-142-vidhan-sabha-2022-sahaswan-143-vidhan-sabha-2022-bilsi-144-vidhan-sabha-2022-shekhupur-146-vidhan-sabha-2022-dataganj-147-vidhan-sabha-2022-badaun-news-bly473231919","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट गेट पर पुलिस ने टोका तो गुस्साए डीके, बोले- नहीं कराऊंगा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट गेट पर पुलिस ने टोका तो गुस्साए डीके, बोले- नहीं कराऊंगा नामांकन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट गेट पर पुलिस अधिकारी से होती भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज की नोकझोंक। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। भाजपा के सहसवान प्रत्याशी डीके भारद्वाज शुक्रवार को नामांकन के दौरान तल्ख रुख में दिखे। कलक्ट्रेट गेट पर नामांकन कराने पहुंचे तो उनके साथ जिलाध्यक्ष समेत करीब सात लोग थे। सभी को ले जाने पर जब सीओ बिसौली ने टोका तो वह बिगड़ गए। नामांकन नहीं कराने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष ने डीएम से बात की तो दस मिनट बाद इन लोगो को अंदर प्रवेश कराया जा सका। हालांकि नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ क्रमवार दो-दो लोग ही भेजे गए।
जिले में शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन सहसवान विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नामांकन करने के लिए कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे तो सीओ बिसौली शक्ति सिंह ने गाइडलाइन का पालन कराने की बात कही। कहा कि प्रत्याशी के अलावा तीन और लोगों को ही कलेक्ट्रेट परिसर में जाने की अनुमति है। इस पर भाजपा प्रत्याशी डीके उखड़ गए। वह अपने साथ के सभी सात लोगों को अंदर ले जाना चाहते थे। इसको लेकर सीओ से उनकी नोकझोंक होने लगी। तभी भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराने की बात कहकर माहौल को गरमा दिया। कहा कि वह कानून की पढ़ाई कर चुके हैं, आचार संहिता का पूरा ज्ञान है। सीओ को घिरता देखकर वहीं मौजूद एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बात संभालने की कोशिश की। इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता भी भड़क गए।
उन्होंने भी सभी को अंदर जाने देने की बात कही। एसपी सिटी व सीओ ने उन्हें चुनाव आयोग की गाइड लाइन का हवाला दिया। इसके बाद में जिलाध्यक्ष ने कॉल कर प्रशासन के अधिकारियों से बात की। करीब दस मिनट बाद सभी सात लोगों को एक साथ कलक्ट्रेट में प्रवेश दिया गया। हालांकि नामांकन कक्ष में केवल दो ही लोगों को जाने दिया गया।
विज्ञापन
-
कार से कलक्ट्रेट पहुंचे धर्मेंद्र शाक्य
शेखूपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र शाक्य अपने आवास से एक प्रस्तावक, एजेंट के साथ में नामांकन कराने के लिए कार से कलक्ट्रेट के गेट तक पहुंचे। हालांकि अधिकारियों ने तुरंत ही कार को पार्किंग स्थल की ओर रवाना कर दिया। तीनों लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रवेश किया और नामांकन कराकर लौट आए।
-
बिना मास्क के दिखे प्रत्याशी
कोरोना काल के दौरान चुनाव आयोग ने निर्देश दिए है कि प्रत्याशी और प्रस्तावक कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए मास्क लगाकर नामांकन कराने जाएं पर पहले दिन ही प्रत्याशी बिना मास्क के नजर आए। संवाद