{"_id":"618a772da3a92561f3750c48","slug":"badaun-145-vidhan-sabha-2022-bisauli-142-vidhan-sabha-2022-sahaswan-143-vidhan-sabha-2022-bilsi-144-vidhan-sabha-2022-shekhupur-146-vidhan-sabha-2022-dataganj-147-vidhan-sabha-2022-cm-in-badaun-badaun-news-bly4655169175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछली सरकार में आतंकियों का किया जाता था सम्मान, हमने उन्हें उनके लोक पहुंचायाः योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछली सरकार में आतंकियों का किया जाता था सम्मान, हमने उन्हें उनके लोक पहुंचायाः योगी
विज्ञापन
हेलिपैड से कार्यक्रम स्थल की ओर जाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। सहसवान में सीएम योगी ने बिना किसी नेता का नाम लिए पूर्ववर्ती सरकार पर तीखे प्रहार किए। उसे आतंकियों व गो तस्करों की संरक्षक भी करार दे दिया। कहा कि आतंकी गतिविधियों में लिप्त लोगों का सम्मान किया जाता था, हमने उन्हें उनके लोक में पहुंचा दिया।
सीएम योगी ने कहा कि आतंकियों और असमाजिक तत्वों को शरण देने की वजह से ही दंगे फसाद होते हैं। कहा कि पहले राम जन्मभूमि पर हमले के आरोपियों के पूर्ववर्ती सरकार ने मुकदमे वापस ले लिए थे और इस तरह के आरोपियों को सीएम आवास पर बुलाकर सम्मानित किया जाता था। हमारी सरकार ने ऐसी आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों को उन्हीं के लोक में पहुंचाने का काम किया।
योगी ने कहा कि याद करें कि जब 2012 में सपा सरकार बनी तो कोसीकलां, बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ और कानपुर तक दंगे हुए। हमारी सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर प्रदेश को दंगा मुक्त कर दिया है। पहले आतंकियों व दंगाइयों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को जाने कितनी यातना झेलनी पड़ती थीं। अब ऐसा नहीं है। दंगाइयों को उनकी भाषा में जवाब देकर कैसी कार्रवाई की जाती है, यह यूपी की भाजपा सरकार ने पूरी दुनिया को दिखाया है।
विज्ञापन
दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई करके उनकी 1800 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई। लगभग इतनी ही संपत्ति जो जब्त नहीं हो सकी, उस पर जेसीबी चलवा दी गई।
-
हमने बूचड़खाने बंद कराए
योगी ने कहा कि पहले गो तस्करों को संरक्षण दिया जाता था। हमारी सरकार ने सबसे पहला काम बूचड़खानों पर पाबंदी लगाने का किया है। अब गोवंश को पालने पर लोगों को नौ सौ रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। ऐसे परिवारों को तमाम और सहूलियत सरकार दे रहे हैं। गोसंरक्षण का सबसे ज्यादा काम भाजपा सरकार ने किया है। संवाद