फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Azizpur, Sahaswan and Baghwala team victorious

Budaun News: अजीजपुर, सहसवान और बागवाला टीम विजयी

Sun, 15 Jun 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Azizpur, Sahaswan and Baghwala team victorious
नाइट क्रिकेट मैच में खेलते ​खिलाड़ी।-संवाद
दहगवां। शुक्रवार की रात श्री सिद्ध मनोकामेश्वर नाथ धाम नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में तीन मैच हुए। पहले मैच में अजीजपुर, दूसरे में सहसवान और तीसरे मैच में बागवाला टीम ने जीत हासिल की। इसमें मैन आफ द मैच रहे रैना, नन्हू और सद्दाम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पहला मैच जरीफनगर और अजीजपुर के बीच हुआ। इसमें अजीजपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 69 रन बनाए। जवाब में उतरी जरीफनगर की टीम 56 रनों पर ही सिमट गई। अजीजपुर टीम को 13 रनों से जीत हासिल हुई।
विज्ञापन

दूसरा मैच दहगवां और सहसवान के बीच खेला गया। सहसवान की टीम ने पहले बल्लेवाजी करते हुए आठ ओवर में 89 रनों की पारी खेली। दहगवां की टीम ने खराब प्रदर्शन किया और 31 रनों पर ही खिलाड़ी ढेर हो गए। सहसवान ने 58 रनों से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच समसपुर कूबरी और बागवाला टीम के बीच हुआ। समसपुर कूबरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 65 रन बनाए। जवाब में बागवाला टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट से जीत हासिल की। इस मौक़े पर नमित गुप्ता, शरद गुप्ता, सत्यम गुप्ता, दिनेश राणा, अशोक शाक्य, दानवीर सिंह, तफसीर अहमद, रिजवान सैफी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed