फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ayushman yojna middle class too

गरीबी रेखा से ऊपर को भी मिलेगा आयुष्मान का लाभ

Thu, 01 Oct 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
ayushman yojna middle class too
बदायूं। गरीबी रेखा के नीचे रहे रहे लोगों की बेहतर सेहत के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत (प्रधानमंत्री जन आरोग्य) स्वास्थ्य योजना की शुरूआत की थी। इसका लाभ गरीबों को दिया जा रहा है। इसके पीछे सरकार की मंशा थी कि बीमार होने पर गरीबों को भी महंगे से महंगा इलाज आसानी से मिल सके, लेकिन अब इस योजना को गरीबों तक सीमित नहीं रहा। अब इसका लाभ अन्य नागरिक भी ले सकेंगे, जो गरीबी रेखा से ऊपर हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2011 की आर्थिक जनगणना के आधार पर आयुष्मान योजना में लोगों को चिह्नित किया गया और इनका गोल्डन कार्ड बना। आयुष्मान योजना के चयनित अस्पतालों में योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को पांच लाख तक का इलाज मिलता है। यह योजना अब सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर गरीबों तक सीमित नहीं रहेगी। केंद्र सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने या मध्यमवर्गीय परिवार को भी शामिल किया है। इसका फायदा वे नागरिक भी लेंगे जो गरीबी रेखा से ऊपर हैं। शासन ने पिछले दिनों इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। आयुष्मान भारत योजना से जिले के मध्यमवर्गीय परिवारों को भी इलाज के लिए सालाना पांच लाख का हेल्थ कवर मिल जाएगा। इससे पहले इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोग उठाते थे। हालांकि इसके लिए प्रदेश सरकार ने गाइड लाइन जारी नहीं की है। अधिकारी इसका इंतजार कर रहे हैं। ताकि वह योजना का लाभ अन्य लोगों को दिला सकें।
विज्ञापन

शासन की तर से अभी अधिकारिक तौर पर पत्र नहीं मिला है। जैसे ही इसका पत्र मिल जाता है। वैसे ही इस योजना का लाभ लोग को दिलाने की लिए काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल शर्मा, कोर्डिनेटर आयुष्मान भारत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed