{"_id":"672338786c942f59cb0d563c","slug":"auto-driver-dies-after-being-hit-by-a-high-speed-roadways-bus-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक की मौत
Thu, 31 Oct 2024 01:28 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:28 PM IST
सार
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर लगने से ऑटो चालक की मौत हो गई। चालक बदायूं रोडवेज बस अड्डे से सवारियां लेने अपने घर से निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
हादसा एमएफ हाइवे पर अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानूं के पास गुरुवार तड़के हुआ। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव म्याऊं निवासी 32 वर्षीय हरनाम पुत्र जगदीश पाल ऑटो चलाकर अपने परिवार को पालन पोषण करता था। बुधवार आधी रात के बाद वह बदायूं रोडवेज से सवारियां लेने के लिए अपने घर से ऑटो लेकर निकला था। ऑटो चालक जैसे ही सखानूं कस्बे के पास पहुंचा, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मार दी।

Budaun Accident: हादसे में खत्म हो गया पूरा परिवार, बरेली के दंपती और उनके बच्चों समेत छह की मौत
विज्ञापन
हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। दिवाली पर चालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।