फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attractive tableaux in the procession of Vignaharta Gajanan

Budaun News: विघ्नहर्ता गजानन की शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां

Fri, 29 Aug 2025 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Attractive tableaux in the procession of Vignaharta Gajanan
सहसवान की झांकी में शामिल ​शिव व पार्तती के स्वरूप। संवाद
बदायूं। जिलेभर में गणेशोत्सव का उल्लास दूसरे दिन भी दिखाई दिया। खितौरा और सहसवान में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। वहीं, शहर व कस्बों के गणेश पंडालों में पूजा-अर्चना, कथा-प्रवचन और आरती का आयोजन हुआ। भक्तों ने भगवान श्रीगणेश के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।
विज्ञापन

गणेश पंडालों में कथावाचक राध्या भारद्वाज ने भगवान शिव-पार्वती विवाह प्रसंग को सुनाया और कहा कि यह जगत के कल्याण के लिए हुआ था। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक विद्यालय में गणेश पूजन होना चाहिए और पाठ्यपुस्तकों में गणेश लीलाओं को स्थान दिया जाना चाहिए। उनके साथ आए वाद्ययंत्र कलाकारों ने प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा में वीरेंद्र वार्ष्णेय, सुनील वार्ष्णेय, सुनील गुप्ता, मनोज, राहुल राठौर, संतोष गुप्ता, मुदित कुमार, रामेश्वर दयाल, रोहित गुप्ता, अवनेश साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उघैती। खितौरा में श्रीगणेश सेवा समिति ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। बैंड-बाजे और झांकियों के साथ यात्रा कस्बे के श्री वार्ष्णेय शिव मंदिर से प्रारंभ होकर होली चौक, महलोली रोड, रियोनाई रोड, भारद्वाज मार्केट, प्राचीन देवी मंदिर व डाकखाना रोड से होकर पुनः शिव मंदिर में संपन्न हुई। विशेष आकर्षण के रूप में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, नाग-नगीना, काली अखाड़ा, लांगुर संग हनुमान और गोपिकाओं संग बालकृष्ण की झांकियां रहीं। यात्रा का शुभारंभ थाना प्रभारी अवधेश कुमार, भाजपा नेता मयंक वार्ष्णेय और ललितेश ने किया। नागरिकों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की। इस मौके पर योगेंद्र गुप्ता, रूपकिशोर गुप्ता, पप्पू गुप्ता, पिंटू गुप्ता आदि मौजूद रहे। सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसवान। श्रीगोपाल मंदिर अकबराबाद से शोभायात्रा प्रारंभ होकर जहांगीराबाद चौराहा, नयागंज, नवादा, कोतवाली, मुख्य बाजार, पठान टोला, बजरिया व मुंसिफी गेट होते हुए वापस श्रीगोपाल मंदिर पर संपन्न हुई। सबसे आगे काली अखाड़े के कलाकारों ने कला कौशल का प्रदर्शन किया। राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती की झांकियां, अबीर-गुलाल उड़ाते युवाओं की टोली और बग्घियों पर विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमाओं ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। हनुमानजी की झांकी विशेष आकर्षण रही। देर रात तक मुख्य बाजार और मार्गों पर भारी भीड़ रही। पुलिस व्यवस्था पूरी तरह सतर्क रही। शोभायात्रा में कमेटी के अलावा कई मोहल्लों की झांकियां भी शामिल थीं। आयोजन में अतुल शर्मा, संजय सक्सेना, बंटी प्रजापति, गोविंद, अंकित सक्सेना, रोहित आदि मौजूद रहे। संवाद

उसावां। वार्ड-5 के शिव मंदिर पर पंडित अवनीश पाठक ने विधिविधान से पूजन कर संध्या आरती कराई। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन धीरेंद्रपाल गुप्ता सहित मोहल्ले के अनेक भक्त मौजूद रहे। मुख्य बाजार स्थित बाबा लक्कड़दास खाटू श्याम मंदिर पर पंडित रामआसरे मिश्रा ने पूजा-अर्चना कराई, जहां सेवक रामगोपाल गुप्ता, वार्ड सभासद पवन कुमार गुप्ता और अन्य भक्त उपस्थित रहे। संवाद

सहसवान की झांकी में शामिल शिव व पार्तती के स्वरूप। संवाद

सहसवान की झांकी में शामिल शिव व पार्तती के स्वरूप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed