{"_id":"650f44096ab0c761e5020576","slug":"attempt-to-steal-maize-in-the-market-a-thief-caught-badaun-news-c-4-1-bly1028-253790-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मंडी में मक्का चोरी करने की\n कोशिश, एक चोर काे पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मंडी में मक्का चोरी करने की कोशिश, एक चोर काे पकड़ा
Sun, 24 Sep 2023 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। मंडी समिति में शनिवार देर रात कुछ चोरों ने मक्का चोरी करने की कोशिश की। भनक लगते ही व्यापारियों ने चोरों को घेर लिया और एक चोर को पकड़ लिया। अन्य चोर मौके से भाग गए। व्यापारियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।
आंवला रोड पर स्थित मंडी समिति में व्यापारियों की मक्का बाहर लगी हुई है। इससे रोजाना मंडी समिति में मक्का चोरी हो रही थी। कभी किसी व्यापारी की बोरी चोरी हो जाती तो कभी किसी की मक्का चोरी कर ली जाती। इससे तंग व्यापारी रोजाना रात को मंडी समिति के चक्कर लगा रहे थे। शनिवार रात करीब 10 बजे चार चोर मंडी समिति में घुसे और उन्होंने मक्का चोरी की कोशिश की।
इसी दौरान व्यापारियों की उन पर नजर पड़ी और उन्होंने एक दूसरे को कॉल करके तमाम लोगों को मौके पर बुला लिया। उन्होंने घेराबंदी करते हुए एक चोर पकड़ लिया, जबकि अन्य भाग गए। सभी व्यापारी चोर को पकड़ कर थाने ले गए और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में व्यापारियों की सूचना पर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने मंडी समिति का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा है कि आगर मंडी समिति की सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं कराई गई तो वह शनिवार को अपने-अपनी दुकान बंद रखेंगे। इस पर पुलिस ने मंडी समिति के सचिव से भी बात की। पुलिस ने पकड़े गए चोर से पूछताछ शुरू कर दी है। उसने कुछ और चोरों के नाम बताए हैं। जिससे पुलिस उनकी तलाश में जुड़ गई है।