फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attempt to convert people through greed in a village of Badaun

धर्मांतरण की कोशिश: मकान में चल रही थी प्रार्थना सभा, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, पांच लोग दबोचे

Sun, 24 Sep 2023 08:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Sep 2023 08:08 PM IST
सार

कादरचौक इलाके के गांव मामूरगंज में रविवार को एक मकान में प्रार्थना सभा हो रही थी। इसकी जानकारी होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने धर्मांतरण होने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। गांव के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ लिया। 
 

विज्ञापन
Attempt to convert people through greed in a village of Badaun
मकान का गेट खुलवाया पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक इलाके में भी धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। एक मकान से समुदाय विशेष का प्रचार करते हुए पांच लोग पकड़े गए हैं। फिलहाल पुलिस उन्हें थाने ले गई है। बताया जा रहा है कि यह लोग समुदाय विशेष का प्रचार-प्रसार कर रहे थे और धर्म से जुड़ने पर लालच दे रहे थे। इसकी सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के गांव मामूरगंज का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ग्राम मामूरगंज में अधिकतर कश्यप जाति के लोग रहते हैं। जाटव समाज के करीब 50 और बाल्मीकि समाज के करीब चार-पांच परिवार हैं। कश्यप जाति के लोगों का कहना है कि करीब एक साल से कुछ लोग आकर समुदाय विशेष का गांव में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वह प्रत्येक रविवार को यहां आकर एक प्रार्थना सभा करते हैं और लोगों को धर्म से जुड़ने पर लालच देते हैं। उनके लगातार आने-जाने से अधिकतर ग्रामीण उनके बारे में जान चुके थे। 
विज्ञापन


अब तो उन्होंने एक मकान का निर्माण करवाकर उसे प्रार्थना स्थल बना लिया था। रविवार सुबह जैसे ही यह लोग मामूरगंज गांव में पहुंचे और उन्होंने प्रार्थना सभा शुरू की। तभी गांव के तमाम लोग एकत्र होकर वहां पहुंच गए और उन्होंने धर्मपरिवर्तन कराने के विरोध में हंगामा कर दिया। उन्होंने उसहैत इलाके से आए चार लोगों को घेर लिया। इसके साथ ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और थाना पुलिस को सूचना दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पांच लोगों का पकड़ा 

बजरंग दल के ब्लॉक संयोजक मनोज और करन सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच गए। बाद में कादरचौक थाना पुलिस भी आ गई। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपियों ने लालच देकर कुछ लोगों का धर्म परिवर्तन करा दिया है। वह लगातार और लोगों को धर्म से जोड़ रहे हैं। लोगों का गुस्सा देखकर पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ लिया और उन्हें थाने ले जाया गया। इसकी सूचना पर सीओ उझानी शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक आरोपियों से पूछताछ चलती रही लेकिन तब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सीओ उझानी शक्ति सिंह ने बताया कि जिन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। वह हिंदू धर्म के लोग हैं। उनका कहना है कि वह गांव में सत्संग कर रहे थे। वह हर रविवार को गांव जाते हैं लेकिन उन्होंने विशेष धर्म का प्रचार करने और धर्म से जोड़ने की बात से इन्कार किया है। अगर वह वास्तव में ऐसा कर रहे थे। तो हम स्वयं गांव जाएंगे और इसकी छानबीन करेंगे। तभी कोई कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed