Budaun News: ककराला के युवक पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का शक, एटीएस ने मारा छापा
बदायूं के ककराला निवासी एक युवक ने कई राज्यों में अपने ठिकाने बना लिए हैं। वह हर जगह अलग-अलग पहचान से रहता है। देश विरोधी गतिविधियों में उसके शामिल होने का शक है।
विस्तार
बदायूं केअलापुर थाना क्षेत्र के ककराला निवासी युवक पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का शक है। देश विरोधी कई संगठनों से उसके तार जुड़े होने पर एटीएस (आतंकवादी निरोधक दस्ता) ने ककराला में रविवार को छापा मारा। एटीएस ने युवक के घर के आसपास लोगों से उसके बारे में पूछताछ की। स्थानीय खुफिया अमले ने उसके परिजनों से पूछताछ की तो वह भी घर से फरार हो गए हैं।
ककराला के रहने वाले युवक ने फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के जरिये कई राज्यों में ठिकाना बना लिया है। हर जगह वह अलग-अलग नामों से रह रहा है। किसी स्थान पर अगर वह चर्चा में आता है तो तुरंत ठिकाना बदल लेता है। उसने अब तक जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल, बंगलूरू और देवबंद में अपने गोपनीय ठिकाने बनाए हैं। जहां पड़ोसी देशों से भी लोग उसके पास आते हैं। उसकी गई गतिविधियां ऐसी हैं, जिसकी वजह से वह संदेह के घेरे में आ चुका है।
UP News: सुरक्षा के सवाल पर खिड़की पीटता रहा अशरफ..., गाड़ी में बैठाकर ले गई पुलिस, देखें वीडियो
उसकी गतिविधियों पर अब एटीएस की नजर है। एटीएस बरेली ने इसकी पड़ताल शुरू कर दी है। इसी के चलते एटीएस दो बार ककराला आ चुकी है। एटीएस के आने की भनक लगते ही एलआईयू भी अलर्ट हो चुकी है।
पंजाब में युवक के ठिकाने से मिले थे हथियार
देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का जिस युवक के बारे में एटीएस जानकारी जुटा रही है। वह काफी शातिर है। पंजाब पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है। बीते साल 11 दिसंबर को पंजाब पुलिस पंजाब के मलेर कोटला रेलवे स्टेशन के पास उसके ठिकाने पर कश्मीर से कुछ लोगों के आने पर छापा मारा था। पंजाब पुलिस ने जब तक पहुंची सब फरार हो चुके थे। पंजाब पुलिस ने मौके से असलहे और कारतूस बरामद किए थे। इसके बाद पंजाब पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी है।
एसपी सिटी एके श्रीवास्तव ने बताया कि एटीएस जो भी कार्रवाई करती है उसकी जानकारी किसी को नहीं देती है। वह गोपनीय तरीके से पड़ताल करती है। वह अलापुर एसएचओ से इस प्रकरण की जानकारी लेकर ही कुछ बता पाएंगे।