{"_id":"688d2274a508c7b86d09203c","slug":"atetva-officials-took-out-a-protest-march-against-old-pension-and-privatization-badaun-news-c-123-1-sbly1018-144342-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुरानी पेंशन व निजीकरण के विरोध में अटेवा के पदाधिकारियों ने निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुरानी पेंशन व निजीकरण के विरोध में अटेवा के पदाधिकारियों ने निकाला रोष मार्च
बदायूं। पुरानी पेंशन व निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को डाॅ. आंबेडकर पार्क में कर्मचारी और शिक्षक एकत्र हुए। उन्होंने एनपीएस और यूपीएस के विरोध में रोष मार्च निकाला। इसके बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
अटेवा के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने कहा कि एनपीएस निजीकरण की नीतियों का परिणाम है। सरकार कर्मचारी व शिक्षक विरोधी नीतियां अपना रही है। एनपीएस के माध्यम से कर्मचारियों और शिक्षकों की भविष्य निधि का निजीकरण कर दिया गया है। अब कर्मचारी के वेतन से हर माह पैसे की भारी भरकम कटौती होने के बावजूद उसे रिटायरमेंट के बाद पेंशन मिलने की कोई गारंटी नहीं है। एनपीएस का संचालन पीएफआरडीए करता है। पुरानी पेंशन ही कर्मचारी व देश हित में है, इसलिए सरकार इसे बहाल करे। इस मौके पर अटेवा के जिला प्रभारी अनिल कुमार यादव, लल्लू सिंह प्रजापति, सुरेन्द्र पाल सिंह, राजेश जौहरी आदि ने भी संबोधित किया। बाद में रोष मार्च निकालते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट सुरेश पाल सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।