Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ashika and Shalini made the best bouquet

Budaun News: आशिका और शालिनी ने बनाया सबसे अच्छा गुलदस्ता

Fri, 27 Feb 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 27 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Ashika and Shalini made the best bouquet
प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव का बृहस्पतिवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। प्राचार्य ने कहा कि भारत प्रतिभाओं का देश है और युवा वर्ग ही विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

युवा महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गुलदस्ता प्रतियोगिता में आशिका और शालिनी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंजलि, पल्लवी, मंतशा अल्वी और मंतशा कादरी द्वितीय तथा बबिता यादव, मान्या जैन, अलशिफा और राधा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पौधा प्रतियोगिता में आशिका और मंतशा अल्वी प्रथम, अलशिफा और मंजलि द्वितीय तथा सोनी सागर, शालिनी और गुनगुन माहेश्वरी तृतीय स्थान पर रहीं। कुकिंग प्रतियोगिता में आशिका, फिजा कादरी, आस्था माहेश्वरी, यामिनी वार्ष्णेय, रश्मि गांधी, गुनगुन माहेश्वरी, शालिनी, मंतशा अल्वी, बबिता यादव, अलशिफा और राधा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. शाहबुद्दीन अली खां, विशाल महर, अब्दुल रईस खां, सुभाष बाबू, प्रदीप कुमार, सूरजपाल और समस्त छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed