फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arrival of vegetables from Katri begins, relief from inflation

Budaun News: कटरी से सब्जियों की आवक शुरू, महंगाई से मिलेगी राहत

Fri, 18 Apr 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Arrival of vegetables from Katri begins, relief from inflation
उझानी में फुटकर बाजार में दुकान पर मौजूद स​ब्जियां। संवाद
उझानी। गंगा किनारे के कटरी इलाके की हरी सब्जियों की आवक शुरू हो गई है। इससे सब्जियों की महंगाई से थोड़ी राहत मिली और देसी गुणवत्ता से रसोई भी महक उठी है। बाजार में लौकी, कद्दू और तोरई आदि की बहार आ गई है।
विज्ञापन

हरी सब्जियों में पिछले महीना तक खासकर गाजर, अरबी, लौकी, कद्दू, बैंगन, तोरई आदि राजस्थान के अलावा उत्तराखंड समेत हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों से आ रही थी। वह सब्जी महंगी थी। इस सप्ताह गंगा किनारे के इलाके और कटरी से कद्दू वर्गीय सब्जियों की आवक ने जायका बढ़ा दिया है। भिंडी, तोरई, कद्दू, करेला, बैंगन और पालक की अगेती फसल का रकबा भी कटरी में सर्वाधिक है। हालांकि गाजर, अरबी और मटर अभी भी राजस्थान से आ रही है। ऐसे में महंगाई की मार थोड़ी कम होगी। सब्जियों के थोक ब्यापारी अमर सिंह ने बताया कि राजस्थान और पहाड़ी इलाकों की सब्जियों की आवक अब ज्यादा दिन तक नजर नहीं आएगी। वह कहते हैं कि दो- तीन सप्ताह में फुटकर की हरेक दुकान पर अपने जिले की सब्जियां नजर आएंगी। जिले की सब्जियों की गुणवत्ता बेहतर होती है। स्थानीय सब्जियों की आवक में वृद्धि के साथ ही आसपास के राज्यों में भेजने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

----------------------

कद्दू वर्गीय सब्जियों की भरपूर पैदावार
कद्दू वर्गीय सब्जियों के लिए सिंंचाई की आवश्यकता अधिक होती है। कटरी के सब्जी उत्पादकों में गांव अमीरगंज निवासी रामपाल ने बताया कि गंगा का किनारा होने की वजह से लौकी, कद्दू, तोरई, करेला के अलावा ककड़ी, तरबूज, खरबूज और खीरा बहुतायत में होता है। जिले में सहसवान के दहगवां से लेकर उसहैत तक कटरी के अधिकतर किसान सब्जी उत्पादन से जुड़े हैं। इसमें कछला और कादरचौक का इलाका भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

फुटकर बाजार में प्रति किलोग्राम में सब्जियों का भाव
- भिंडी- 60 रुपया
- बैंगन- 20 रुपया
- लौकी- 20 रुपया
- तोरई- 60 रुपया
- करेला- 40 रुपया
- गाजर- 40 रुपया
- हरी मैंथी- 60 रुपया
- कटहल- 50 रुपया
- परमल- 100 रुपया
- अरबी- 60 रुपया
- टमाटर- 20 रुपया
- मटर- 80 रुपया
- फूल गोभी- 30 रुपया
- केला- 40 रुपया
- कद्दू- 10 रुपया

उझानी में फुटकर बाजार में दुकान पर मौजूद सब्जियां। संवाद

उझानी में फुटकर बाजार में दुकान पर मौजूद सब्जियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed