{"_id":"6990d39cd55a16378507524e","slug":"approval-of-rs-75-lakh-received-for-the-development-of-haribaba-dham-badaun-news-c-123-1-bdn1036-157307-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हरिबाबा धाम के विकास के लिए मिली 75 लाख रुपये की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हरिबाबा धाम के विकास के लिए मिली 75 लाख रुपये की स्वीकृति
विज्ञापन
बदायूं। संभल जिले के हरि बाबा धाम, गुन्नौर के विकास के लिए 75 लाख रुपये की धनराशि शासन से मिली है। शहर के भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास से यह मंजूरी हुई है। इस धनराशि से धाम परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मल्टीपरपज हॉल, पेयजल व्यवस्था, पथ प्रकाश सहित अन्य आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।
पड़ोसी जनपद संभल के गुन्नौर क्षेत्र में स्थित हरिबाबा (हरिबोल) धाम पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि हरिबोल महाराज की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विधायक महेश चंद्र गुप्ता स्वयं हरिबोल महाराज को अपना आराध्य मानते हैं। कुछ समय पूर्व श्रद्धालुओं ने धाम में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग विधायक से की थी। इस पर विधायक ने शासन स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया था।
अब स्वीकृत बजट से श्रद्धालुओं के बैठने के लिए आधुनिक मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कार्यदायी संस्था शीघ्र ही धाम परिसर में निर्माण कार्य प्रारंभ करेगी।
विज्ञापन
हरिबोल धाम के विकास के लिए हमने शासन को प्रस्ताव दिया था। खुशी है कि योगी सरकार ने 75 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है। हरिबोल हमारे आराध्य देव हैं। उनकी कृपा से ही सब कुछ संभव होता है। -महेश चंद्र गुप्ता, विधायक बदायूं