फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Application deadline for ITI admission extended; register by the 7th.

Budaun News: आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब सात तक करें पंजीकरण

Thu, 06 Aug 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Application deadline for ITI admission extended; register by the 7th.
बदायूं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले ऑनलाइन आवेदन चार अगस्त तक ही लिए जाने थे, लेकिन अब अभ्यर्थी सात अगस्त की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। तिथि बढ़ने से ऐसे अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर सके थे।
विज्ञापन

जिले के राजकीय आईटीआई संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश राज्य स्तरीय मेरिट के आधार पर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कर शैक्षिक व व्यक्तिगत विवरण भरना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने के बाद प्रवेश प्रक्रिया में और अधिक छात्रों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य एसके वार्ष्णेय के अनुसार, अब तक जिले से 8,997 अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक दबाव से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed