फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Anjali of Amroha defeated Katappa wrestler of Delhi

Budaun News: अमरोहा की अंजली ने दिल्ली के कटप्पा पहलवान को दी पटखनी

Mon, 14 Oct 2024 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Anjali of Amroha defeated Katappa wrestler of Delhi
उझानी में दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान। स्रोत- आयोजक
उझानी (बदायूं)। रामलीला महोत्सव के तहत एमजीपी कॉलेज के मैदान पर चल रहे दंगल में चौथे दिन रविवार को भी कई कुश्तियां हुईं। इनामी कुश्तियों के अलावा महिला और पुरुष पहलवान के बीच मुकाबला रोमांचकारी रहा। अमरोहा की अंजली ने दिल्ली के कटप्पा पहलवान को हरा दिया।
विज्ञापन

चौथे दिन दंगल में आधा दर्जन से अधिक इनामी कुश्तियां हुईं। चंदौसी के खलीक पहलवान और पीलीभीत के भूरा पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। हरियाणा के रंजीत पहलवान ने दिल्ली के कटप्पा पहलवान को पछाड़ दिया। एक अन्य मुकाबले में अमरोहा की अंजली पहलवान ने अपने दांवपेच दिखाने के लिए दिल्ली के कटप्पा को चुना। वजन में अंजली से अधिक कटप्पा को पांच मिनट की कुश्ती में हार का सामना करना पड़ा। विजयी अंजली को दर्शकों की ओर से भी नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर के पहलवानों के बीच भी मुकाबले हुए। दर्शकों ने उनका भी हौसला बढ़ाया। इससे पहले भाजपा नेता रानी सिंह पुंडीर ने पहलवानों का आपस में हाथ मिलवाया। दर्शकों की भी खासी भीड़ रही। पूर्व जिला केसरी राजेंद्र पहलवान ने रेफरी की भूमिका निभाई। दंगल की व्यवस्थाओं में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरवंश पहलवान, योगेश प्रताप सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, रामदास यादव, अंकुर वार्ष्णेय, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, संजीव गुप्ता, मोहित राज शर्मा आदि का सहयोग रहा।

उझानी में दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान। स्रोत- आयोजक

उझानी में दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान। स्रोत- आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed