फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Anger erupts over terrorist attack, women take out tribute march

Budaun News: आतंकी हमले की घटना पर उमड़ा आक्रोश, महिलाओं ने निकाला श्रद्धांजलि मार्च

Fri, 14 Nov 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Anger erupts over terrorist attack, women take out tribute march
दिल्ली धमाके में मृतकों के प्रति श्रद्वांजलि अर्पित करते कांग्रेसी। स्रोत- संगठन
बदायूं। दिल्ली में हुई आतंकी घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बृहस्पतिवार की शाम शहर में अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब एवं अखिल भारतीय सर्व समाज महिला कुटुंब की महिला इकाई द्वारा एक श्रद्धांजलि मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

मार्च में शामिल महिलाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। समाज से अपील की कि ऐसे अपराधों के खिलाफ सभी जागरूक और एकजुट रहें। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं ने मौन शोक और संकल्प दोनों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संगठन की संचालिका डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि यह घटना केवल कुछ व्यक्तियों की नहीं, बल्कि पूरे समाज की वेदना है। हमें सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिषा सिंह ने कहा कि यह समय केवल शोक का नहीं, बल्कि संकल्प का भी है। हमें ऐसा समाज बनाना होगा, जहां कोई भी असुरक्षित महसूस न करे। आभा गुप्ता ने कहा, श्रद्धांजलि तभी सार्थक होगी जब हम इस पीड़ा को परिवर्तन की शक्ति में बदलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री पूनम रस्तोगी ने कहा कि समाज में सुरक्षा, समानता और न्याय की दिशा में निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। यह जिम्मेदारी हर नागरिक की है। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि मार्च में मीरा गुप्ता, महिषा सिंह, नीता गुप्ता, रोजी रस्तोगी, डॉ. उमा सिंह गौर, दीप्ति गुप्ता, कंचन गुप्ता, अंजलि महाजन आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।



कांग्रेस ने दिल्ली बम धमाके के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

इस्लामनगर। जिला कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली बम धमाके में मारे गए लोगों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को नमन किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और ऐसी घटनाओं को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर बफाती मियां, अनिल उपाध्याय, डॉ. तनवीर खान, कयूम सलमानी, वसी अहमद सलमानी, जावेद, अली हुसैन, गुड्डु बेग, जाहिद खान, बृजभूषण यादव, अफसर खान, सफदर सकलैनी, डॉ. खुर्शीद आदि उपस्थित रहे। वहीं इस्लामनगर के मोहल्ला मुरावान में संविधान बचाओ संवाद का आयोजन किया गया। संवाद

दिल्ली धमाके में मृतकों के प्रति श्रद्वांजलि अर्पित करते कांग्रेसी। स्रोत- संगठन

दिल्ली धमाके में मृतकों के प्रति श्रद्वांजलि अर्पित करते कांग्रेसी। स्रोत- संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed