फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   An overbridge is being constructed near the medical college.

Budaun News: मेडिकल कॉलेज के पास बन रहा ओवरब्रिज

Tue, 05 May 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
An overbridge is being constructed near the medical college.
राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास बन रहा ओवरब्रिज। संवाद
बदायूं। बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे-530बी परियोजना के तीसरे चरण में अब निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। इस चरण के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास एक महत्वपूर्ण ओवरब्रिज बनाया जा रहा है, जो उझानी रोड को सीधे बाइपास से जोड़ेगा। ओवरब्रिज बनने के बाद शहर से उझानी की ओर जाने वाले वाहनों को हाईवे पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वाहन चालक ओवरब्रिज के नीचे बनाई जाने वाली सर्विस रोड के जरिए आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे
विज्ञापन

बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे-530बी जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। यह हाईवे जिले को कई प्रमुख शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। एनएचएआई की ओर से इस परियोजना को चार चरणों में पूरा किया जा रहा है। पहले और दूसरे चरण का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। अब तीसरे चरण में तेजी से काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, तीसरे चरण में करीब 2009.11 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य होना है। वर्तमान में मिट्टी भराई, सड़क चौड़ीकरण, पुल निर्माण और अन्य तकनीकी कार्य चल रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अब तक लगभग 28 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई ने इस परियोजना को वर्ष 2027 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। परियोजना पूरी होने के बाद शहर में भारी वाहनों का दबाव कम होगा। मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत मिलेगी।



तीसरे चरण में काम तेजी से चल रहा है। अब तब 28 फीसदी काम पूरा हो गया है। काम पूरा 2027 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। -उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed