{"_id":"69a0a715b7949f576b0453cd","slug":"an-innocent-child-got-lost-in-the-crowd-at-the-market-police-searched-for-him-and-returned-him-badaun-news-c-123-1-sbly1006-158177-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाजार की भीड़ में बिछड़ा मासूम, पुलिस ने तलाश कर लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाजार की भीड़ में बिछड़ा मासूम, पुलिस ने तलाश कर लौटाया
Fri, 27 Feb 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
मासूम को मां को वापस लौटाती पुलिस। संवाद
बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित साप्ताहिक बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खरीदारी करने आई एक महिला का नाबालिग बेटा भीड़ में बिछड़ गया। मिर्जापुर निवासी संगीता पत्नी निर्दोष अपने पुत्र हिमांशु के साथ बाजार में सामान लेने आई थीं। खरीदारी के दौरान हिमांशु अचानक भीड़ में गुम हो गया।
बेटे के नजरों से ओझल होते ही संगीता घबरा गईं और काफी देर तक तलाश करती रहीं, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल मनोज कुमार के निर्देश पर मिशन शक्ति केंद्र व कस्बा पुलिस टीम ने साप्ताहिक बाजार में सघन खोज अभियान चलाया।
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल तलाश कर मां के सुपुर्द कर दिया। बेटे को सुरक्षित पाकर संगीता की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। पुलिस की तत्परता से परिवार की खुशियां लौट आईं। संवाद