फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   An elderly man riding a bike died after being hit by a roadways bus

Budaun News: रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

Thu, 27 Mar 2025 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
An elderly man riding a bike died after being hit by a roadways bus
 राजेंद्र प्रसाद रस्तोगी।फाइल फोटो
बिनावर। कस्बा क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर नरखेड़ा मोड़ पर बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे रोड पार कर रहे बाइक सवार बुजुर्ग की रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई। चालक बस के आगे फंसी बाइक समेत बुजुर्ग को 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे के बाद बस चालक-परिचालक मौके से भाग गए। पुुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के काजी टोला निवासी राजेंद्र प्रसाद रस्तोगी (70) पुत्र दर्शन रस्तोगी बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से बिनावर कस्बा जा रहे थे। इसी बीच बरेली की तरफ से आ रही बरेली डिपो की रोडवेज बस ने नरखेड़ा मोड़ पर उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह बाइक समेत बस के आगे फिसलकर गिर गए।
विज्ञापन

चालक ब्रेक लगाने के बजाय उन्हें बाइक समेत घसीटते हुए ले गया। इससे उनका सिर फट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। यह देख आरोपी चालक-परिचालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गए। हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से खून से लथपथ बुजुर्ग को जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बुजुर्ग की पहचान के बाद परिजनों को हादसे की सूचना दी। तब परिवार के लोग पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर बिनावर अशोक कंबोज ने बताया, बस और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

नहीं पहने थे हेलमेट
बुजुर्ग हेलमेट नहीं पहने थे। इससे बस की चपेट में आते ही वह सिर के बल सड़क पर गिर गए। इससे उनका सिर फट गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर वह हेलमेट पहने होते तो शायद जान बच सकती थी। वहीं, पुलिस ने रोडवेज बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया।

चलती ट्रेन में चढ़ते समय यात्री का पैर कटा



आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सैंटाखेड़ा निवासी रामौतार पुत्र कोमिल कश्यप बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे चंदौसी जाने के लिए पुरवाखेड़ा रेलवे हॉल्ट पर पहुंचे थे।




टिकट खिड़की पर भीड़ होने के कारण उन्हें टिकट खरीदने में देर हो गई। इस वजह से चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगे तो उनका पैर फिसल गया। चपेट में आने से उनका बाया पैर ट्रेन के पहिये से कटकर अलग हो गया। जानकारी होते ही लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोगों ने उन्हें आसफपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यहां उनका उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed