फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Amrit Pharmacy launched at the Government Medical College.

Budaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई अमृत फार्मेसी

Thu, 30 Jul 2026 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Amrit Pharmacy launched at the Government Medical College.
राजकीय मेडिकल कॉलेज में अमृत फार्मेसी की शुरुआत की गई। स्रोत कॉलेज
बदायूं। उपचार के बढ़ते खर्च के बीच मरीजों को राहत देते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में बुधवार को अमृत फार्मेसी का शुभारंभ किया गया। उप-प्रधानाचार्य डॉ. नेहा सिंह ने उद्घाटन कर बताया कि फार्मेसी के शुरू होने से मरीजों को कैंसर, हृदय रोग सहित अन्य गंभीर बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां और इम्प्लांट बाजार मूल्य से 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन

अमृत फार्मेसी का संचालन एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड की ओर से किया जाएगा, जो भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, विश्वसनीय और किफायती दवाइयां उपलब्ध कराना है, ताकि महंगे इलाज का आर्थिक बोझ कम हो सके।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज और एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड के बीच 24 मार्च 2026 को अमृत फार्मेसी के संचालन के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए थे। कार्यक्रम में अमृत फार्मेसी के प्रभारी डॉ. श्रवण कुमार भार्गव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. मुकत्याज हुसैन, फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक शर्मा, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुचेता यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed