फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Amit shot himself while video calling a woman from Unnao

Budaun News: उन्नाव की महिला से वीडियो कॉल करते हुए अमित ने खुद पर चलाई थी गोली

Fri, 13 Jun 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Amit shot himself while video calling a woman from Unnao
उसहैत। अमित की मौत से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। उसकी हत्या नहीं, बल्कि उसने खुद को गोली मारी थी। इसकी वजह उन्नाव की महिला बनी। महिला ने वीडियो कॉलिंग के दौरान अंग प्रदर्शन से इंन्कार कर दिया था। इसलिए अमित ने कनपटी पर गोली मार ली थी। सीडीआर के माध्यम से पुलिस महिला तक पहुंची और मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीनों नामजद लोगों को छोड़ दिया है।
विज्ञापन

सात जून की रात को करीब दो बजे कुंवरगांव के अमित का शव खेत में मिला था। उसके पेट पर मोबाइल और चारपाई पर एक तमंचा बरामद हुआ था। अमित के दाहिनी आंख के पास गोली लगने का घाव था और काफी खून बह गया था। इस मामले में अमित के बाबा सतीश चंद्र ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उनको हिरासत में लिया लेकिन हत्या का वजह साफ नहीं हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने अमित के पास मिले मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली। इससे जानकारी हुई कि घटना के दिन दो मोबाइल नंबरों पर उसने 18 बार बात की। वह नंबर उन्नाव के गांव फतेहपुर चौरासी की रहने वाली एक महिला का था। पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात एक साल पहले फेसबुक के जरिये कुंवरगांव के अमित कुमार से हुई थी। दोनों में अक्सर बात होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि सात जून को अमित ने वीडियो कॉल किया। उसने चार कारतूस व एक तमंचा दिखाया। वह शादी करने का दबाव बनाने लगा। कई बार फोन काटा, लेकिन वह बार-बार कॉल कर रहा था। वह जिद कर रहा था कि शादी के लिए हां करो, अंग प्रदर्शन करो और मिलने आओ। जब मना किया तो वीडियो कॉल पर तमंचा दिखाकर गोली चलाई।

उसके बाद कहा कि यदि मिलने नहीं आओगी तो मैं गोली मार लूंगा। उस पर महिला ने कहा कि अभी तुम नौजवान हो कोई अच्छी सी लड़की देखकर शादी कर लो। इस तरह की बातें न किया करो। इसी बात पर उसने दूसरी गोली चलाई और फोन कट गया। महिला ने यह भी बताया कि डर था कि कहीं अमित की मौत न हो गई हो। इसलिए उसने रात में कॉल नहीं किया। सुबह फोन किया तो बंद आया। पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि महिला पर शादी करने व अंग प्रदर्शन करने का दबाव बना रहा था। महिला ने मना कर दिया तो अमित ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed