{"_id":"65cb6c2e850b793b2806ee1f","slug":"amidst-the-dense-population-a-stranger-tore-a-womans-earring-badaun-news-c-123-1-sbly1006-113420-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घनी आबादी के बीच उचक्के ने महिला के कुंडल नोंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घनी आबादी के बीच उचक्के ने महिला के कुंडल नोंचे
विज्ञापन
पीड़िता सुमन माहेश्वरी। संवाद
स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रहीं थीं, रास्ते में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। घनी आबादी में मंगलवार दोपहर एक उचक्के ने स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रही महिला के कुंडल नोंच लिए। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन उचक्का मौके से भाग चुका था।
नगर के मोहल्ला नंबर एक निवासी भुवनेश माहेश्वरी की पत्नी सुमन माहेश्वरी मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अपने नाती और नातिन को स्कूल से लेकर घर लौट रहीं थीं। रास्ते में आशा नर्सिंग होम के पास गली में मुड़ते ही उचक्के ने झपट्टा मारकर उनके कानों से कुंडल नोंच लिए और भाग गया।
सुमन ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने भी उचक्के को तलाश किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। पुलिस उचक्के की तलाश कर रही है। इससे पहले 11 नवंबर को भी इसी मोहल्ले में जगवती नाम की महिला के कुंडल नोंच लिए गए थे।