{"_id":"6a8f49bc1be3402df5058476","slug":"aman-used-to-keep-the-leaders-simple-badaun-news-c-123-1-sbly1001-171685-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नेताओं को साधे रखता था अमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नेताओं को साधे रखता था अमन
Thu, 27 Aug 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। दुष्कर्म के मुकदमे में फंसे दो भाइयों को बचाने के लिए सीओ सिटी सहित भाजपा नेताओं के नाम से मोटी रकम वसूलने के मामले में गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आए अमन उर्फ मयंक शर्मा का राजनीतिक और सामाजिक नेटवर्क भी सामने आने लगा है। सोशल मीडिया पर उसके अलग-अलग नामों से कई फेसबुक अकाउंट बताए जा रहे हैं। ज्यादातर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ उसके फोटो भी लगे हैं। बताया जा रहा है कि अमन ने वीवीआईपी बदायूं डिस्ट्रिक्ट नाम से सोशल मीडिया ग्रुप बनाया हुआ था, जिसके जरिये वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और अन्य प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाए रखता था।
1.40 लाख रुपये की रकम वसूलने के मामले में फंसे अमन उर्फ मयंक शर्मा से जुड़े मामले देखे गए तो कई चीजें सामने आईं। उसकी सोशल मीडिया पर 15 फेसबुक आईडी हैं। जबकि व्हाट्सएप पर एक हजार से अधिक ग्रुप में सक्रियता है। एक्स, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, नमो एप व सरल एप पर निरंतर अपडेट है। इसके अलावा वह करीब 12 से अधिक संगठनों से भी जुड़ा हुआ था। इनमें कुछ संगठनों में उसके अध्यक्ष, संरक्षक समेत अन्य पद हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर उसके कई जनप्रतिनिधियों, माननीयों के साथ फोटो और कार्यक्रमों से जुड़े पोस्ट भी मौजूद हैं। कुछ फोटो में जनप्रतिनिधियों व माननीयों के साथ उसके नजदीकी संबंध नजर आ रहे हैं।