फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Allegations of forced conversion were made, and a case was registered after the intervention of the SSP.

Budaun News: जबरन धर्मांतरण का लगाया आरोप, एसएसपी के हस्तक्षेप पर केस दर्ज

Fri, 09 Jan 2026 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Allegations of forced conversion were made, and a case was registered after the intervention of the SSP.
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र में जबरन धर्मांतरण का एक मामला सामने आया है। बहुसंख्यक समुदाय के एक युवक ने ईसाई धर्म के एक धर्मगुरु और एक अज्ञात महिला पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर सौंपी है। प्रारंभिक स्तर पर दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता भी हुआ, लेकिन बृहस्पतिवार देर शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश सिंह के हस्तक्षेप के बाद पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

पीड़ित सौदान आर्य पुत्र नत्थूलाल कोरी निवासी मोहल्ला गुलाब बाग ने बताया कि बीते 5 जनवरी की दोपहर करीब एक बजे एक अज्ञात महिला उसके घर पहुंची और खुद को नगर के किला क्षेत्र स्थित चर्च के पादरी द्वारा भेजा गया बताया।
विज्ञापन

आरोप है कि महिला ने उसे और उसकी पत्नी को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया। मना करने पर कथित तौर पर धमकी दी गई। पीड़ित के अनुसार इसके बाद उसे किला स्थित चर्च ले जाया गया, जहां कथित धर्मगुरु ने भी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का आरोप है कि इस घटना के बाद उसकी पत्नी मानसिक रूप से भयभीत हो गई और गुमसुम रहने लगी। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। बृहस्पतिवार को दिन में दोनों पक्षों के बीच क्षेत्र में लिखित समझौता भी हुआ, जिसमें एक-दूसरे के संपर्क में न आने की बात कही गई। वहीं पुलिस ने चर्च की गतिविधियों पर नजर रखने की बात भी कही है।

इधर, देर शाम पीड़ित कुछ लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और शिकायती पत्र दिया। एसएसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस हरकत में आई और रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। कोतवाल राजेंद्र पुंडीर ने बताया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed