{"_id":"6ab90b553cca8b23050ec1e9","slug":"allegations-of-50-cows-dying-at-cow-shelter-in-budaun-2026-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: तीन गोशालाओं में 82 गोवंश की मौत का दावा, प्रशासन बता रहा 30 की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: तीन गोशालाओं में 82 गोवंश की मौत का दावा, प्रशासन बता रहा 30 की गई जान
Sun, 27 Sep 2026 06:08 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:08 PM IST
सार
बदायूं जिले के तीन गोशालाओं में गोवंश की मौत का मामला सामने आया है। दावा किया गया है कि तीनों गोशालाओं में 82 गोवंश मरे हैं। जबकि प्रशासन ने 30 की मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
गोशाला में दयनीय हालत में मिले गोवंश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदायूं जिले की म्याऊं क्षेत्र के अभिगांव, बिनावर क्षेत्र के ब्यौर, समरेर के मनकापुर कौर की गोशाला में कुल 82 गोवंश की मौत का दावा किया जा रहा है, जबकि प्रशासन ने तीनों स्थानों पर रविवार तक 30 गोवंश की मौत की पुष्टि की है। प्रशासन के अनुसार अभिगांव में 20, ब्यौर में नौ और मनकापुर कौर में एक गोवंश की मौत हुई है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
अभिगांव की गोशाला में सबसे गंभीर स्थिति बताई जा रही है। यहां करीब 300 गोवंश होने की बात सामने आई है। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने दावा किया कि गोशाला में अब तक 54 गोवंश की मौत हो चुकी है। उनका कहना है कि करीब 25 गोवंश गंभीर हालत में पड़े मिले। सूचना मिलने पर रविवार को पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पशु चिकित्साधिकारी ज्ञानवीर ने बीमार गोवंश का उपचार शुरू किया। कुछ पशुओं को ड्रिप भी लगाई गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और अन्य लोगों ने गोशाला में पर्याप्त चारा-पानी, सफाई और बारिश से बचाव की व्यवस्था नहीं होने के आरोप लगाए। गोवंश की मौत के पीछे भूख और अव्यवस्थाओं की भी चर्चा है, लेकिन इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे मौत के वास्तविक कारण सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ब्यौर की गोशाला में 20 की मौत का दावा
बिनावर क्षेत्र के ब्यौर की गोशाला में भी गोवंश की मौत का मामला सामने आया। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां कई दिनों से व्यवस्थाएं खराब थीं। रविवार सुबह मृत गोवंश को ट्रैक्टर-ट्रॉली से हटाए जाने की सूचना पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने करीब 20 गोवंश मृत होने की बात कही। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पशुपालन विभाग की टीम ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुमित और डॉ. सुमित्र ने पोस्टमार्टम किया। प्रशासन के अनुसार ब्यौर में नौ गोवंश की मौत हुई है और प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह ठंड बताई जा रही है। इसके अलावा समरेर के मनकापुर कौर गांव की गोशाला में भी आठ गोवंश की मौत होने की सूचना है। इस मामले ने भी गोशालाओं में गोवंश की देखभाल, चारा-पानी और बारिश से बचाव की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश ने बताया कि मनकापुर में एक गोवंश की मौत हुई है।
डीएम अवनीश राय ने बताया कि अभिगांव में 20, ब्यौर में नौ, मनकापुर कौर में एक गोवंश की मौत हुई है। अभिगांव से गोवंशों को दूसरी जगह भेजा जा रहा है। एनजीओ संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।