फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After the collision in the tonga, the meat came out of the car, the driver ran away

तांगे में टक्कर के बाद कार से निकला मांस, ड्राइवर भागा

Mon, 23 May 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
After the collision in the tonga, the meat came out of the car, the driver ran away
ाईवे पर कार घेरे खड़े लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
वजीरगंज (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने एक तांगे को टक्कर मार दी, जिससे तांगा क्षतिग्रस्त हो गया। तांगा चालक भी घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। उसकी कार से मांस बरामद हुआ है। पुलिस ने मांस को दफन करा दिया है। कार के नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

हादसा रविवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। उस वक्त थाना क्षेत्र के गांव टिकुरी निवासी 28 वर्षीय सुमित पाल पुत्र डालचंद रोज की तरह अपना घोड़ा तांगा लेकर बनकोटा भट्ठे पर जा रहा था। इसी दौरान बदायूं की ओर से एक कार तेज रफ्तार में आ रही थी। हाईवे पर पेट्रोल पंप के नजदीक कार ने तांगे में टक्कर मार दी, जिससे तांगा उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। इसमें सुमित पाल के गंभीर चोटें आईं। हादसे को देखकर हाईवे से गुजर रहे लोगों ने कार ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह कार छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने घायल सुमित को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया लेकिन जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें मांस भरा निकला। कुछ लोग मान रहे हैं कि शायद कार में प्रतिबंधित पशु का मांस था। उसे बदायूं शहर से तस्करी करके मुरादाबाद या संभल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। उसमें करीब तीन क्विंटल 80 किलो मांस भरा था। पुलिस ने गड्ढा खोदवाकर मांस दफन करा दिया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। कार चालक को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed