फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After a fierce storm at night, the sun beat down relentlessly during the day.

Shahjahanpur News: रात में तेज आंधी आने के बाद दिन में धूप ने सताया

Sun, 05 Apr 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
After a fierce storm at night, the sun beat down relentlessly during the day.
शाहजहांपुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार को देर रात जिले में भी देखने को मिला। रात दस बजे के बाद से बादल घिरने लगे और कुछ देर बाद ही तेज आंधी चली। इस दौरान बारिश नहीं हुई। बादल छाए रहने से रात में उमस बढ़ने से न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़कर 21.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। शनिवार को दिन में तेज धूप से अधिकतम तापमान भी 2.6 डिग्री बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर चली पछुआ हवा देर रात करीब 11 बजे अंधड़ में बदल गई। इस दौरान 30 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के साथ बादल भी गरजे। आंधी के दौरान कई घरों के टीनशेड उड़ने के अलावा सड़कों पर जगह-जगह लगे फ्लैक्सी बैनर फट गए।
विज्ञापन

आंधी के दौरान बारिश नहीं होने से उन किसानों को काफी राहत मिली, जिनकी गेहूं की फसल पककर तैयार है, लेकिन अभी कट नहीं पाई है। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रात में बादल छाए रहने के बावजूद तापमान ज्यादा होने से बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार शाम बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से सात अंक कम हो गया है। वायुदाब में गिरावट के कारण रविवार को सुबह से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना कम है।

--
आंधी में पेड़ गिरने से दबकर भैंस मरी

जैतीपुर। सुल्तानपुर गांव में शुक्रवार को देर रात आई तेज आंधी के दौरान रामबहादुर के घर के बाहर लगा पीपल का पुराना पेड़ टूटकर गिर गया। इस दौरान पीपल के नीचे बंधी एक भैंस भारी डाल के नीचे दब गई। जब तक वृक्ष की डाल हटाने का प्रयास किया गया, भैंस मर गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed