{"_id":"69ac803c7e61134d2c021482","slug":"action-will-be-taken-against-27-operators-and-56-drivers-who-were-absent-from-duty-badaun-news-c-123-1-sbly1018-158719-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ड्यूटी से नदारद रहे 27 परिचालक और 56 चालकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ड्यूटी से नदारद रहे 27 परिचालक और 56 चालकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
चालक परिचालक को रास्ते में रोककर शराब चेक करते एआरएम व अन्य अधिकारी। संवाद
बदायूं। होली पर ड्यूटी से नदारद रहने वाले चालक व परिचालकों पर अब विभागीय कार्रवाई होगी। ऐसे 27 परिचालक व 56 चालक निगम ने चिह्नित किए हैं। इन कर्मचारियों को बर्खास्त किया जाएगा। एआरएम ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर इस संबंध में अवगत करा दिया है। संस्तुति होने के बाद इन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में 216 परिचालक व 312 चालक हैं।
परिवहन निगम के बेड़े में 130 बसें निगम की और 44 अनुबंधित बसें जिले के विभिन्न रूटों पर संचालित हो रहीं हैं। होली के मद्देनजर इन बसों को 28 फरवरी से एक रूट पर दो बार दौड़ाया गया। दिल्ली रूट पर 137 बसों का संचालन किया जा रहा है, जो नौ मार्च तक जारी रहेगा। इन बसों पर दो-दो चालक-परिचालक तैनात किए गए थे।
बसों ने डबल चक्कर लगाकर छह मार्च तक प्रतिदिन 214 फेरे ज्यादा लगाए। पिछले साल रोडवेज की बसों को दौड़ाकर 1.09 करोड़ रुपये की कमाई की गई थी। इस बार अधिक चक्कर लगवाकर 2.27 करोड़ की आय विभाग को मिली है। पिछले साल होली पर 27 हजार यात्रियों को लाया-ले जाया गया, लेकिन इस होली पर निगम की तैयारी का रंग देखने को मिला।
विज्ञापन
इस बार होली पर 71 हजार यात्रियों को होली के अवसर पर लाया-ले जाया गया। ऐसे में तन-मन से ड्यूटी करने वालों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं ड्यूटी से नदारद रहने वाले कर्मचारियों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई होगी।
चालक-परिचालकों को मिलेगी आठ से दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि
होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक लगातार ड्यूटी कर निगम की आय दोगुनी करने वाले चालक-परिचालकों को आठ से दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि निगम देगा। इसके लिए कार्यालय में लिस्ट तैयार की जा रही है।
होली पर चेक किए गए चालक-परिचालक
होली के त्योहार पर शराब पीकर बसों पर ड्यूटी कर्मचारी न कर सकें, इसके लिए कार्यशाला से लेकर डिपो परिसर में मशीन से नशे को चेक करने के बाद ही चालक-परिचालकों को रूट पर रवाना किया गया, जिससे आने-जाने वाले यात्रियों की यात्रा मंगलमय हो सके। यही वजह रही कि जिले की कोई रोडवेज बस हादसे की शिकार नहीं हुई।
रास्ते में भी जगह-जगह एआरएम करते रहे चेकिंग
होली पर यात्रियों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाना परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी चुनौती से कम नहीं था। सतर्कता व सख्ती के चलते सब ठीक हो सका। इसके लिए एआरएम राजेश पाठक ने भरी बसों को रास्ते में जगह-जगह चेक किया।
जिन कर्मचारियों ने होली पर लापरवाही करते हुए ड्यूटी नहीं की है। ऐसे चालक-परिचालकों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। इसमें 27 परिचालक व 56 चालक शामिल हैं। वहीं दिन-रात ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। जल्द ही ऐसे कर्मचारियों को आठ से दस हजार रुपये देने की योजना है।-राजेश पाठक, एआरएम