फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Action on Soth river encroachers soon

‘सोत नदी पर कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई’

Sat, 19 Aug 2017 06:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Sat, 19 Aug 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
Action on Soth river encroachers soon
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : google

बदायूं से होकर गुजरने वाली सोत नदी किसानों के लिए जीवनदायिनी है। इसमें जल्द ही पानी आएगा। सोत नदी पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नोटिस भी जारी किया जा चुका है। यह बात सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को विकास भवन सभागार में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने बताया कि बदायूं से होकर गंगा, रामगंगा, सोत, महावा, अरिल नदियां गुजरती हैं। बाढ़ से सुरक्षा के लिए 91.400 किलोमीटर के दायरे में छह तटबंध गंगा महावा, नगला अजेमरी,  चंद्रनुपर हुसैनपुर, जौरी नगला, उसैहत और उसावां में बनाए गए हैं। बरसात में यहां के 106 गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं। इनमें अभी केवल 16 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें तोतापुर बझांगी, मैंगरा, रघुपुर, सोन सिवारक, चौकीदार की मढ़ैया, परौठी, वीरसहाय नगला, परशुराम नगला, गिरधारी नगला, खागी नगला,भमरौलिया, अहमद नगर बछौरा, कल्लू की मैढय़ा, असमय रफ्तपुर, कमलू नगला, बल्ले नबला जटा आदि हैं। गंगा नदी पर महावा तटबंध पर 15 से 16.400 किलोमीटर तक मध्य फ्लड फाइटिंग का कार्य कराया जा रहा है। सिंचाई मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि  समृद्धि सिंचाई योजना और ऋण मोचन योजना सरकार ने किसानों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। जिले में ऋण माफी के लिए किसानों को प्रमाण पत्र तहसील और जिला स्तर पर बांटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से सिंचाई फ्री हुई हैं, तब से जेई नहरों की देखभाल नहीं करते हैं। कोई नहर की मेढ़ काटता है, तो सबसे पहले जेई निलंबित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed