{"_id":"63713ee06cc7e25f34560b20","slug":"accuser-in-the-name-of-providing-housing-named-in-fraud-badaun-news-bly5037426115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास दिलाने में वसूली करने वाला धोखाधड़ी में नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास दिलाने में वसूली करने वाला धोखाधड़ी में नामजद
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने के नाम पर आवेदकों से 10-10 हजार रुपये वसूलने के आरोप में पकड़कर पुलिस को सौंपे गए दलाल छोटे से जुड़ा धोखाखड़ी का एक और मामला सामने आ गया। उसने महिला से बिजली का बकाया बिल जमा करने के लिए भी रुपये ऐंठ लिए थे। महिला की तहरीर पर पुलिस ने छोटे के खिलाफ धोखाधड़ी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
धोखाधड़ी का मामला शनिवार दोपहर उस वक्त सामने आया था, जब प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों के साथ महिलाओं ने दलाल बहादुरगंज मोहल्ला निवासी छोटे पुत्र सूबे को पुलिस के हवाले किया था। आरोप है कि छोटे ने आवास दिलाने और बिजली का बकाया बिल जमा कराने के नाम पर आठ-नौ लोगों समेत महिलाओं से वसूली की। आवास के नाम पर 10-10 हजार रुपये तो बिलों के उतने रुपये ही ले लिए गए, जितने का बिल था। इनमें सकरीजंगल निवासी रजीना पत्नी शफी अहमद के 10 हजार रुपये के अलावा बिजली के बिल के 41 सौ रुपये भी शामिल हैं। आवेदकों में जमीरउद्दीन, हसीन बानो, मरजीना और अब्दुल नवी से भी आवास दिलाने के लिए रुपये ऐंठे गए हैं।
बता दें कि रजीना समेत लोगों ने छोटे को जिस समय पकड़कर पुलिस को सौंपा था, उस वक्त किसी ने भी बिजली के बकाया बिलों को लेकर शिकायत नहीं की थी। बाद में उन्होंने सामूहिक तहरीर दी तो बिजली के बिलों के रुपयों में भी खेल कर देने का मामला उजागर कर दिया गया। बताते हैं कि महिलाओं ने आरोपी छोटे का सकरीजंगल में भी घेरने की कोशिश की थी, लेकिन तब वह बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छोटे के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू करा दी गई है। उधर, धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति ने बताया कि छोटे ने कई और लोगों से भी वसूली की है, लेकिन उनमें से कोई भी अभी तक सामने नहीं आया है।