फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused of snatching gold chain and cash after assault

Budaun News: मारपीट के बाद सोने की चेन और नकदी छीनने का आरोप

Fri, 06 Mar 2026 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Accused of snatching gold chain and cash after assault
सिलहरी। मां के साथ घरेलू सामान की खरीदारी कर घर लौट रहे युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि उसके मां के गले की चेन व 35 सौ रुपये भी आरोपी छीनकर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मौजमपुर छज्जू निवासी हर्षित पटेल ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी मां के साथ बाइक से बदायूं आया था। कुछ सामान खरीदने के बाद अपराह्न करीब 1:30 बजे घर लौट रहा था कि रास्ते में चार लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने उसकी मां के गले में पड़ी सोने की चेन व उसकी जेब से 35 सौ रुपये निकाल लिए। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर शिकायती पत्र मिलता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed