फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accused of sexually assaulting a woman

Budaun News: महिला से अश्लील हरकत करने का आरोप

Fri, 06 Mar 2026 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
accused of sexually assaulting a woman
वरगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम हरिनागला निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पांच मार्च की शाम वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर उसकी बुजुर्ग सास बचाने के लिए पहुंचीं तो आरोपी ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और भाग गया। महिला का कहना है कि जब वह परिजनों के साथ थाने शिकायत करने जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपी पक्ष के एक अन्य युवक ने उन्हें रोककर गालियां दीं और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed